SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद

सरकार अब सिम कार्ड के इस्तेमाल पर सख्ती दिखा रही है और किसी ने नियम तोड़ा तो सिम कार्ड बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 अगस्त 2026 16:53 IST
ख़ास बातें
  • सरकार अब सिम कार्ड के इस्तेमाल पर सख्ती दिखा रही है।
  • किसी ने नियम तोड़ा तो सिम कार्ड बंद कर दिया जाएगा।
  • तय लिमिट से ज्यादा कनेक्शन लेने वालों की पहचान की जाएगी।

एक ग्राहक को तय लिमिट के बाहर सिम नहीं दिया जाएगा।

Photo Credit: Pexels/Pascal

सरकार अब सिम कार्ड के इस्तेमाल पर सख्ती दिखा रही है और किसी ने नियम तोड़ा तो सिम कार्ड बंद कर दिया जाएगा। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (Dot) ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स को निर्देश दिया है जिन ग्राहकों के पास पहले से ही 9 मोबाइल सिम हैं तो उन्हें नया कनेक्शन न दिया जाए। 17 अगस्त के सर्कुलर में टेलीकॉम ऑपरेटर्स से कहा गया है तय लिमिट से ज्यादा कनेक्शन लेने वालों की पहचान करने और नए सिम कार्ड देने से रोक लगाने के लिए 24 अगस्त से जरूरी टेक्निकल और ऑर्गेनाइजेशल स्तर पर उपाए करें। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

24 अगस्त, 2026 से, टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर तय लिमिट से ज्यादा मोबाइल कनेक्शन लेने की कोशिश करने वाले हर सब्सक्राइबर की पहचान करने के लिए जरूरी टेक्निकल और ऑर्गेनाइजेशनल उपाय करेंगे। इसके साथ उन्हें यह भी बताया जाएगा कि उनके पास पहले से ही एक व्यक्ति के लिए तय की गई अधिकतम लिमिट में मोबाइल कनेक्शन हैं, इसलिए उन्हें नया मोबाइल कनेक्शन नहीं दिया जा सकता।

टेलीकॉम कंपनियां कैसे करेंगी पहचान


डिपार्टमेंट ऑफर टेलीकम्युनिकेशन ने नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनियों से कहा है कि वे डिपार्टमेंट द्वारा बनाए गए सुरक्षित और सेंट्रलाइज्ड सिस्टम डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म (DIP) का उपयोग करें। जिन सब्सक्राइबर्स ने तय लिमिट से ज्यादा मोबाइल कनेक्शन लिए हैं तो उनकी जानकारी DIP पर उपलब्ध है। DoT ने नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनियों की मदद के लिए एक सिस्टम भी तैयार किया है जिससे उन सब्सक्राइबर्स की पहचान की जा सकेगी, जिन्हें तयम सीमा से अधिक सिम लिए हैं। 23 अगस्त से, DIP पर उन सभी सब्सक्राइबर्स की फोटो की एक इमेज उपलब्ध होगी, जिन्होंने अपने नाम पर मोबाइल कनेक्शन की तय लिमिट पूरी कर ली है। DIP टेलीकॉम ऑपरेटर्स द्वारा दी गई सब्सक्राइबर जानकारी का उपयोग करता है। ऑपरेटर्स को इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करके उन लोगों की पहचान करनी होगी जो तय लिमिट तक पहुंच चुके हैं।
 
DoT का टेलीकॉम ऑपरेटर्स से कहना है कि 30 नवंबर से पहले डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म के साथ इस प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना है। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि जब तक TSP द्वारा बाद में ऐसे उपाय लागू नहीं होते हैं तो कस्टमर एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) की शर्तों के अनुसार, तब तक तय लिमिट से ज्यादा एक्टिवेट किए गए किसी भी मोबाइल कनेक्शन को तुरंत सस्पेंड कर दिया जाएगा। वहीं सस्पेंशन तब तक रहेगा जब तक कि मोबाइल कनेक्शन की तय लिमिट पार करने से जुड़ी दिक्कत को ठीक नहीं किया जाता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.