Sharp ने लॉन्च किया स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम वाला स्मार्टफोन

Sharp ने अपना एक नए स्मार्टफोन Aquos Zero को लॉन्च कर दिया है। अगर बात करें एक्वॉस ज़ीरो के प्रमुख फीचर की तो इसमें आपको ओलेड पैनल, डिस्प्ले नॉच डिजाइन, 6 जीबी रैम, वॉटर व डस्ट रेसिस्टेंट क्षमता के साथ आता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2018 10:52 IST
ख़ास बातें
  • Android Pie पर चलेगा Sharp Aquos Zero
  • 6 जीबी रैम से लैस है शार्प एक्वॉस जीरो
  • Sharp Aquos Zero के बैक पैनल पर है फिंगरप्रिंट सेंसर

Photo Credit: Sharp

Sharp ने अपना एक नए स्मार्टफोन Aquos Zero को लॉन्च कर दिया है। अगर बात करें एक्वॉस ज़ीरो के प्रमुख फीचर की तो यह ओलेड पैनल, डिस्प्ले नॉच डिजाइन, 6 जीबी रैम, वॉटर व डस्ट रेसिस्टेंट क्षमता के साथ आता है। Sharp Aquos Zero स्मार्टफोन की उपलब्धता और कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है। याद करा दें कि इस साल मई में कंपनी ने Aquos R2 को लॉन्च किया था। स्मार्टफोन की खासियत इसमें मौजूद स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट है। बता दें कि एक्वॉस ज़ीरो को फिलहाल जापान में लॉन्च किया गया है।

शार्प एक्वॉस जीरो में डिस्प्ले नॉच डिजाइन है और फोन के पिछले हिस्से पर सिंगल कैमरा दिया गया है। कैमरे के ठीक नीचे सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में मैग्नीशियम फ्रेम है और बैक पैनल एरामिड फाइबर का बना है। हैंडसेट में स्टीरियो स्पीकर्स और फेस अनलॉक फीचर भी है। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक जापान में Aquos Zero मिलने लगेगा।
 

Sharp Aquos Zero स्पेसिफिकेशन

एंड्रॉयड पाई पर चलने वाले शार्प एक्वॉस जीरो में 6.22 इंच (1440x2992 पिक्सल) डब्ल्यूक्वाडएचडी ओलेड डिस्प्ले और डॉल्बी विजन सपोर्ट है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 845 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ एड्रीनो 630 जीपीयू और 6 जीबी रैम दी गई है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। अब बात कैमरा सेटअप की। फोटोग्राफी के लिए Aquos Zero में एफ/1.9 अपर्चर वाला 22.6 मेगापिक्सल का रियर कैमरा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 3,130एमएएच की बैटरी दी गई है। हैंडसेट आईपीएक्स5/आईपीएक्स8/आईपी6एक्स सर्टिफाइड है। कनेक्टिविटी के लिए 4 जी वोल्ट, वाईफाई  802.11 एसी, जीपीएस, ब्लूटूथ और 3.5 मिलीमीटर का ऑडियो जैक सपोर्ट है। Sharp के इस हैंडसेट का डाइमेंशन 154x73x8.8 मिलीमीटर है और वजन 146 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

22.6-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3130 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1440x2992 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.