Sharp Aquos Wish 2 हुआ लॉन्च, कम दाम में मिलेंगे शानदार फीचर्स

Foxconn के स्वामित्व वाली जानी-मानी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sharp ने आज अपने स्मार्टफोन लाइनअप में विस्तार किया है। कंपनी ने आज Sharp Aquos R7 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ एक बजट स्मार्टफोन Sharp Aquos Wish 2 भी पेश किया है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 9 मई 2022 19:41 IST
ख़ास बातें
  • Sharp Aquos Wish 2 में 5.7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Sharp Aquos Wish 2 में Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Sharp Aquos Wish 2 में 3,730mAh की बैटरी दी गई है।

Sharp Aquos Wish 2 में 5.7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Foxconn के स्वामित्व वाली जानी-मानी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sharp ने आज अपने स्मार्टफोन लाइनअप में विस्तार किया है। कंपनी ने आज Sharp Aquos R7 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ एक बजट स्मार्टफोन Sharp Aquos Wish 2 भी पेश किया है। ये दोनों ही स्मार्टफोन जापान की मार्केट में लॉन्च किए गए हैं। जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि Sharp Aquos Wish 2 मार्केट में Aquos Wish की जगह लेगा जो कि बीते साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था।
 

Sharp Aquos Wish 2 के स्पेसिफिकेशन


Advertisement
स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो Sharp Aquos Wish 2 में 5.7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1520 x 720 पिक्सल है। इसके अलावा स्क्रीन के आसपास थिक बैजल्स हैं, खासतौर पर नीचे की ओर हैं। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड सिस्टम पर कंपनी के टॉप इंटरफेस पर काम करता है। बैटरी  बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 3,730mAh की बैटरी दी गई है जो कि PD 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

यह एक वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ डिजाइन वाला स्मार्टफोन है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन White, Gray, Blue और Coral में उपलब्ध है। उपलब्धता की बात की जाए तो यह अगले महीने से जापान में उपलब्ध होगा। फिलहाल इसकी कीमत की जानकारी नहीं मिली है। कंपनी ने कहा है कि वह पर्यावरण सेफ्टी के बारे में सोच रही है और Sharp Aquos Wish 2 स्मार्टफोन को रिसाइकिल मैटेरियरल से तैयार किया है। इसमें शेल के लिए 35 प्रतिशत रिसाइकिल प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3730 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  2. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  5. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  7. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  9. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  10. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.