Sharp Aquos R9 Pro स्मार्टफोन 50.3MP के 4 कैमरा, 512GB स्टोरेज के साथ हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

इस साल मई में Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट और 50.3-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला Sharp Aquos R9 लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2024 21:16 IST
ख़ास बातें
  • Sharp Aquos R9 Pro को Snapdragon 8S Gen 3 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है
  • इसमें 65mm टेलीफोटो लेंस सहित Leica-सपोर्टेड 50.3MP के तीन बैक कैमरे हैं
  • फ्रंट में भी एक 50.3MP कैमरा दिया गया है

Photo Credit: Sharp

Sharp Aquos R9 Pro को Snapdragon 8S Gen 3 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। फोन 12GB रैम और 512GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 65mm टेलीफोटो लेंस सहित Leica-सपोर्टेड 50.3-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। हैंडसेट दिसंबर की शुरुआत में जापान में सेल के लिए उपलब्ध होगा और बाद में इसे ताइवान, इंडोनेशिया और सिंगापुर में पेश किया जाएगा। कंपनी ने अभी तक फोन की कीमत की घोषणा नहीं की है। इस साल मई में Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट और 50.3-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला Sharp Aquos R9 लॉन्च किया गया था।
 

Sharp Aquos R9 Pro Specifications, Features

Sharp Aquos R9 Pro के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो इसमें 6.7 इंच क्वाड एचडी+ (3,120 x 1,440 पिक्सल) Pro IGZO OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन Snapdragon 8s Gen 3 SoC पर काम करता है, जिसे 12GB रैम और 512GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में Android 14 आउट-ऑफ-द-बॉक्स आता है।
Advertisement

Sharp Aquos R9 Pro में Leica-सपोर्टेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ एक बड़ा 1/0.98-इंच 50.3-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर शामिल है। दो और 50.3-मेगापिक्सल सेंसर हैं, एक अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और दूसरा 1/1.56-इंच टेलीफोटो शूटर। हैंडसेट के फ्रंट में 50.3 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।

Sharp Aquos R9 Pro धूल और छींटों से बचाव के लिए IPX5, IPX8 और IP6X रेटेड बिल्ड के साथ आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी और ई-सिम सपोर्ट शामिल हैं। फोन डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस के सपोर्ट के साथ आता है। इसका असिस्टेंट कई जेनेरिक AI फीचर्स से लैस है। 
Advertisement

Sharp Aquos R9 Pro में 5,000mAh की बैटरी है। सिक्योरिटी के लिए फोन Qualcomm के 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। इसमें मास्क-कंपेटिबल फेस रिकग्निशन फीचर भी है। हैंडसेट का माप 162 x 78 x 9.3 mm और वजन 229 ग्राम है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50.3-मेगापिक्सल + 50.3-मेगापिक्सल + 50.3-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

3120x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  3. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  5. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  7. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  8. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  9. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  10. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.