अनोखे कैमरे के साथ Sharp AQUOS R7 लॉन्च, फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए बेस्ट स्मार्टफोन!

Sharp AQOUS R7 को जुलाई में जापानी मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन ब्लैक और सिल्वर कलर में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 9 मई 2022 15:51 IST
ख़ास बातें
  • Sharp AQUOS R7 में 6.6 इंच की Pro IGZO OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Sharp AQUOS R7 में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Sharp AQUOS R7 में 47.2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Sharp AQUOS R7 में 6.6 इंच की Pro IGZO OLED डिस्प्ले दी गई है

Sharp ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Sharp AQUOS R7 को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होने के साथ 240Hz IGZO OLED पैनल, शानदार रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी से लैस है। यहां हम आपको Sharp AQUOS R7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Sharp AQUOS R7 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स


स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की बात करें तो Sharp AQUOS R7 में 6.6 इंच की Pro IGZO OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1260 x 2730 पिक्सल, 2000 निट्स तक ब्राइटनेस और 1Hz to 240Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट, 10 बिट्स कलर्स और Dolby Vision सपोर्ट दिया गया है। इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले में पंच होल दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें  अल्ट्रासॉनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्मट की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Android 12 OS पर बेस्ड Sharp के कस्टम UI पर काम करता है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 12.6 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके रियर में f/1.9 अपर्चर के साथ 47.2 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। यह ऑल-पिक्सल ऑक्टा पीडी ऑटोफोकस के सपोर्ट के साथ आता है जो कि टेंपरेरी ऑटोफोकस के मुकाबले में 2 गुना तेज एएफ स्पीड प्रदान करता है। यह तेजी से चलते हुए ऑब्जेक्ट्स पर फोकस कर सकता है। यह रियल टाइम में किसी व्यक्ति के पूरे शरीर, चेहरे और आंखों को देख सकता है।

प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G कनेक्टिविटी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। सेफ्टी के लिए यह स्मार्टफोन वाटरप्रूफ और डस्ट रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है।
 

Sharp AQOUS R7 कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Sharp AQOUS R7 को जुलाई में जापानी मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन ब्लैक और सिल्वर कलर में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन जापान के बाहर के मार्केट में लॉन्च होने की संभावना नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
  2. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  3. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  4. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  5. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  7. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  8. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  9. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  10. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.