सैमसंग ज़ेड4 लॉन्च, जानें इसके सारे स्पेसिफिकेशन

सैमसंग ने 2015 में अपने ज़ेड3 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। शुक्रवार को इस दक्षिण कोरियाई कंपनी ने इस हैंडसेट के अपग्रेड सैमसंग ज़ेड4 को पेश किया। नया स्मार्टफोन कंपनी के अपने टाइज़न 3.0 ओएस पर चलता है।

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 12 मई 2017 19:38 IST
ख़ास बातें
  • नया स्मार्टफोन कंपनी के अपने टाइज़न 3.0 ओएस पर चलता है
  • सैमसंग के इस फोन की सबसे अहम खासियत कैमरे हैं
  • फ्रंट पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर है
सैमसंग ने 2015 में अपने ज़ेड3 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। शुक्रवार को इस दक्षिण कोरियाई कंपनी ने इस हैंडसेट के अपग्रेड सैमसंग ज़ेड4 को पेश किया। नया स्मार्टफोन कंपनी के अपने टाइज़न 3.0 ओएस पर चलता है। इस हैंडसेट को सबसे पहले भारत में बेचा जाएगा। सैमसंग ज़ेड4 को ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर रंग में उपलब्ध कराया जाएगा जो मार्केट पर निर्भर होगा।

सैमसंग के इस फोन की सबसे अहम खासियत कैमरे हैं। सैमसंग ज़ेड4 में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, फ्रंट पैनल पर भी 5 मेगापिक्सल का सेंसर है जो एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। कंपनी का दावा है कि सैमसंग ज़ेड4 के फ्रंट और रियर कैमरे को सोशल मीडिया को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें यूज़र की सहूलियत के लिए कई फ़ीचर मौज़ूद हैं।

स्मार्टफोन के एक और दो सिम वाले वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें 4.5 इंच का डब्ल्यूवीजीए (480x800 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसके ऊपर 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास है। सैमसंग ज़ेड4 में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम दिए गए हैं।

सैमसंग ने इस हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज का खुलासा नहीं किया गया है। सैमसंग ज़ेड4 के कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, यूएसबी 2.0, जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। इसकी बैटरी 2050 एमएएच की है। सैमसंग ज़ेड4 का डाइमेंशन 132.9x69.2x10.3 मिलीमीटर है और वज़न 143 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.50 इंच

प्रोसेसर

1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

1050 एमएएच

ओएस

टाइज़न 3.0

रिज़ॉल्यूशन

480x800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  2. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
  4. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  5. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  6. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  3. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  5. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  6. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  7. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  8. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  9. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
  10. iPhone 18 Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक में कंफर्म, आ रहा बड़ा अपग्रेड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.