Samsung W25, W25 Flip के रेंडर्स हुए लीक, डिजाइन का खुलासा, जानें स्पेसिफिकेशंस

Samsung W25 Flip में Galaxy Z Flip6 जैसे स्पेसिफिकेशंस बरकरार रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2024 14:13 IST
ख़ास बातें
  • Samsung W25 काफी हद तक Z Fold स्पेशल एडिशन जैसा होगा।
  • Samsung W25 Flip में Galaxy Z Flip6 जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
  • Samsung W25 Flip स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 पर बेस्ड होगा।

Samsung W25 में 8.0 इंच की इंटरनल डिस्प्ले होगी।

Photo Credit: Samsung

Samsung कथित तौर पर चीनी बाजार में आगामी फोल्डेबल फोन Samsung W25 और Samsung W25 Flip पर काम कर रहा है। हाल ही में आई लीक में इनके डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। लीक रेंडरर्स से खुलासा हुआ है कि इन मॉडल में W-सीरीज के क्लासिक ब्लैक एंड-ग ल्ड एक्सेंट के साथ-साथ कॉर्नर पर एक अलग पैटर्न है। आइए Samsung W25, W25 Flip के बारे में विस्तार से जानते हैं।

लीक के अनुसार, डिजाइन की बात करें तो Samsung W25 में एक बुक-स्टाइल फोल्डेबल बिल्ड है जो कि Galaxy Z Fold Special Edition के डिजाइन जैसा है। यह Z Fold6 का एक वेरिएंट है जो सिर्फ साउथ कोरिया के लिए लिमिटेड है। इस बीच W25 Flip को Galaxy Z Flip6 पर बेस्ड किया जाएगा। दोनों फोन मेटल फ्रेम और कैमरा बम्प के साथ गोल्डन हाइलाइट्स के साथ प्रीमियम लीक प्रदान करते हैं जो कि सैमसंग की डब्ल्यू-सीरीज में देखे गए स्टाइल जैसा है।


Samsung W25, W25 Flip Specifications (Expected)


Samsung W25 काफी हद तक Z Fold स्पेशल एडिशन जैसा होगा, जिसका मतलब है कि इसमें बड़ी डिस्प्ले हो सकती हैं। सामान्य Z Fold 6 की 6.3 इंच और 7.6 इंच डिस्प्ले की तुलना में 6.5 इंच की एक्सटरनल डिस्प्ले और 8.0 इंच की इंटरनल डिस्प्ले होगी। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा जो कि सामान्य Z Fold 6 पर मिलने वाले 50 मेगापिक्सल सेंसर की जगह लेगा। हालांकि, इसमें एस पेन सपोर्ट शामिल नहीं होगा। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर पर बेस्ड होगा।

Samsung W25 Flip में Galaxy Z Flip6 के स्पेसिफिकेशंस बरकरार रहने की उम्मीद है। इसमें 3.4 इंच की कवर डिस्प्ले के साथ 6.7 इंच की फोल्डेबल डिस्प्ले होगी। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 पर बेस्ड होगा। इस स्मार्टफोन में 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज मिल सकती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। वहीं सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। हालांकि, W25 Flip का वजन Z Flip6 के 187 ग्राम वजन से थोड़ा ज्यादा यानी कि 198 ग्राम हो सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  7. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  8. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  9. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  10. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.