आपके Samsung डिवाइस को Android 16-बेस्ड One UI 8 कब मिलेगा? लीक हुई इस लिस्ट में देखें

Samsung जल्द ही Android 16 पर आधारित One UI 8 रोलआउट शुरू करने वाला है। एक लीक शेड्यूल के अनुसार, Galaxy S25 सीरीज सबसे पहले यह अपडेट पाएगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 सितंबर 2025 19:28 IST
ख़ास बातें
  • Samsung One UI 8 (Android 16) अपडेट 18 सितंबर से शुरू होगा
  • Galaxy S25 सीरीज सबसे पहले पाएगी नया सॉफ्टवेयर, फिर बाकी डिवाइसेस शामिल
  • टैबलेट्स और Galaxy Watch सीरीज को भी अक्टूबर-नवंबर में मिलेगा अपडेट

18 सितंबर 2025 से कथित तौर पर Galaxy S25 सीरीज पर अपडेट शुरू होगा

Samsung जल्द ही अपने यूजर्स के लिए One UI 8 अपडेट रोलआउट करने वाला है, जो Android 16 पर आधारित है। कंपनी ने अभी तक आधिकारिक टाइमलाइन शेयर नहीं की है, लेकिन एक ताजा लीक से पता चला है कि किन डिवाइसेस को सबसे पहले यह अपडेट मिलेगा और कब से रोलआउट शुरू होगा। Galaxy S25 सीरीज सबसे पहले One UI 8 का स्टेबल वर्जन पाने वाली है। S-सीरीज के साथ-साथ लेटेस्ट लीक M-सीरीज, F-सीरीज, टैबलेट्स और अन्य डिवाइसेज की टाइमलाइन की जानकारी भी देता है। चलिए बिना देरी किए आपको Android 16-बेस्ड One UI 8 की पूरी लीक्ड टाइमलाइन बताते हैं।

टिप्सटर Alfatürk ने X पर एक पोस्ट के जरिए पूरी Samsung लाइनअप को मिलने वाले Android 16-बेस्ड One UI 8 की टाइमलाइन को लीक किया है। लिस्ट के मुताबिक, Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra को 18 सितंबर से नया अपडेट मिलना शुरू होगा। वहीं Galaxy S25 Edge और Galaxy S24 सीरीज (Galaxy S24 Ultra, S24+, S24 FE और S24) के लिए अपडेट 25 सितंबर से जारी हो सकता है। इसके अलावा, Galaxy S23 सीरीज और Galaxy S21 FE 5G को 2 अक्टूबर से अपडेट मिलने की उम्मीद है। वहीं Galaxy S22 लाइनअप और पुराने फोल्डेबल्स (Galaxy Z Fold 4, Flip 4) को 6 अक्टूबर से नया सॉफ्टवेयर मिलने की संभावना है।

फोल्डेबल डिवाइसेस की बात करें तो Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 को 2 अक्टूबर से अपडेट रोलआउट हो सकता है, जबकि Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के लिए 13 अक्टूबर की तारीख सामने आई है। A-सीरीज में सबसे पहले Galaxy A56 5G और A36 5G को 25 सितंबर से अपडेट मिलने की उम्मीद है। इसके बाद A55, A54, A52S, A53 और कई अन्य A-सीरीज मॉडल्स को अक्टूबर के अलग-अलग हफ्तों में अपडेट दिया जाएगा।

M-सीरीज के लिए One UI 8 रोलआउट 20 अक्टूबर से शुरू हो सकता है, जिसमें Galaxy M34 5G सबसे पहले लिस्टेड है। इसके बाद M33 5G और M15 5G जैसे मॉडल्स को भी अपडेट मिलेगा। Rugged डिवाइसेस में Galaxy XCover 7, XCover 6 Pro और XCover 7 Pro को अक्टूबर और नवंबर में अपग्रेड मिलने का अनुमान है।

लीक आगे बताता है कि सैमसंग के टैबलेट लाइनअप में भी अक्टूबर से One UI 8 अपडेट शुरू होगा। सबसे पहले Galaxy Tab S10 Ultra और Tab S10+ सीरीज को 1 अक्टूबर से अपडेट मिलेगा, इसके बाद Tab S9 FE, Tab S9 Ultra और पुराने Tab S8 मॉडल्स को क्रमशः अक्टूबर 13 और अक्टूबर 23 से नया सॉफ्टवेयर मिलने की संभावना है। Galaxy Tab Active सीरीज और Tab A9 जैसे बजट मॉडल्स को नवंबर तक अपडेट मिलने की उम्मीद है।

स्मार्टवॉच यूजर्स के लिए One UI 8 Watch भी जल्द शुरू हो सकता है। लीक में दावा किया गया है कि Galaxy Watch 7, Watch FE और Watch 6 सीरीज को 1 अक्टूबर से अपडेट मिलना शुरू होगा। वहीं Watch 5 और Watch 4 सीरीज को नवंबर की शुरुआत तक नया वर्जन मिलने का अनुमान है।

फिलहाल यह शेड्यूल केवल चुनिंदा रीजन (जैसे एशिया) के लिए बताया गया है और कंपनी की ओर से आधिकारिक कन्फर्मेशन अभी बाकी है। हालांकि, Samsung ने पहले ही साफ कर दिया था कि One UI 8 का स्टेबल अपडेट सबसे पहले उसके फ्लैगशिप मॉडल्स पर उपलब्ध कराया जाएगा।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple iPhone 17 Launched: A19 चिप, 24MP फ्रंट कैमरा के साथ मिले कई बड़े अपग्रेड्स, जानें इंडिया प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Event 2025 Highlights: iPhone 17 लाइनअप के साथ नए Apple Watches और AirPods हुए लॉन्च
  2. मारूति सुजुकी की e-Vitara को Euro NCAP में मिली 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग
  3. iPhone 17 Pro, 17 Pro Max भारत में दमदार प्रोसेसर, कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. Apple iPhone Air Launched: Apple का सबसे पतला iPhone हुआ लॉन्च, जानें इंडिया प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स
  5. Apple iPhone 17 Launched: A19 चिप, 24MP फ्रंट कैमरा के साथ मिले कई बड़े अपग्रेड्स, जानें इंडिया प्राइस
  6. Apple Watch SE 3 हुई लॉन्च, नए हेल्थ फीचर्स, बिल्ट-इन स्पीकर और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले: जानें इंडिया प्राइस
  7. Apple ने लॉन्च किया AirPods Pro 3, हार्ट रेट की ट्रैकिंग सहित मिलेंगे हेल्थ सेंसर्स
  8. Apple Watch Series 11, Watch Ultra 3 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें
  9. Oppo A6 Pro हुआ लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. UPI की प्रति दिन और प्रति ट्रांजैक्शन लिमिट में जल्द होगी बढ़ोतरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.