Samsung के एंट्री और मिड रेंज स्‍मार्टफोन्‍स भी होंगे वॉटरप्रूफ‍, शुरुआत गैलेक्‍सी A33 से !

IP जिसे इनग्रेड प्रोटेक्शन भी कहते हैं, वह धूल और लिक्विड के ख‍िलाफ दुनियाभर में स्‍वीकारा गया एक मेजरमेंट है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2021 15:32 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी ए33 के अगले साल जनवरी में लॉन्च होने की खबरें हैं
  • यह कम दाम में IP68 रेटिंग वाला सैमसंग का पहला फोन हो सकता है
  • IP68 रेटिंग वाली डिवाइस पानी में 30 मिनट तक टिकी रह सकती हैं

सैमसंग ने स्मार्टफोन के बैक कवर के लिए अगले साल प्रोडक्‍शन प्रोसेस को आसान बनाने का फैसला किया है

स्‍मार्टफोन मार्केट में खासतौर पर चीन में एक तरफ तो चीनी ब्रैंड्स हैं, वहीं, दूसरी तरफ उनका मुकाबला अकेले साउथ कोरियाई कंपनी सैमसंग कर रही है। अब सैमसंग ने मिड और लो-एंड सेगमेंट में भी Xiaomi और OPPO जैसे चीनी स्मार्टफोन दिग्गजों के खिलाफ मुकाबले के लिए कमर कस ली है। सैमसंग अपने एक खास फीचर के जरिए लो और मिड रेंज सेग्‍मेंट में स्थिति को मजबूत करने की तैयारी कर रही है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

TheElec की एक रिपोर्ट के अनुसार, अपनी फ्लैगशिप डिवाइसेज की बदौलत दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में से एक सैमसंग अगले साल से अपने मिड और लो-एंड स्मार्टफोन्‍स में वॉटरप्रूफिंग फंक्शन पेश करके स्थिति को मजबूत करना चाहती है।

सैमसंग के इस फैसले को दोहरे सॉल्‍यूशन के तौर पर भी देखा जा सकता है। कंपनी को इससे मिड और लो रेंज स्‍मार्टफोन्‍स में बढ़त बनाने में मदद मिलेगी। वहींं, स्‍मार्टफोन्‍स के बैक कवर प्रोडक्‍शन का प्रोसेस आसान बनाया जा सकेगा और उसकी कॉस्‍ट भी कम की जा सकेगी। बदले में वॉटरप्रूफ्र‍िंग जैसा दमदार फीचर भी हाईलाइट होगा।   

फ‍िलहाल, यह कंपनी गैलेक्सी S21 और कुछ हाइ-मिड रेंज डिवाइसेज में वाटरप्रूफ फीचर देती है। रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग के अपकमिंग स्‍मार्टफोन, गैलेक्सी ए33, जिसके अगले साल जनवरी में लॉन्च होने की खबरें हैं, वह नई कैटिगरी में वॉटरप्रूफ फीचर से लैस पहला फोन होगा। हालांकि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि फोन में वही IP68 रेटिंग होगी, जो गैलेक्सी S21 में मिलती है। 
Advertisement

IP जिसे इनग्रेड प्रोटेक्शन भी कहते हैं, वह धूल और लिक्विड के ख‍िलाफ दुनियाभर में स्‍वीकारा गया एक मेजरमेंट है। स्‍मार्टफोन और स्‍मार्टवॉचेज में यह रेटिंग देखने को मिलती है। IP68 रेटिंग वाली डिवाइसेज को धूल, गंदगी और रेत का सामना करने के लिए फिट माना जाता है। जिन डिवाइस को यह रेटिंग मिलती है, वो पानी के अंदर 1.5 मीटर गहराई तक 30 मिनट तक बिना नुकसान हुए रह सकती हैं।
Advertisement

सैमसंग ने स्मार्टफोन के बैक कवर के लिए अगले साल प्रोडक्‍शन प्रोसेस को आसान बनाने का फैसला किया है और इंजेक्शन और कोटिंग्स की संख्या को 2 से 1 में बदल दिया है। इंजेक्शन, प्लास्टिक ढालने की प्रक्रिया को कहा जाता है, जबकि कोटिंग में स्प्रे पेंट की मदद से प्रॉडक्‍ट को कलर किया जाता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  2. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  3. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  4. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  8. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  10. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.