Samsung ने पेश किया 200MP ISOCELL HP2 कैमरा सेंसर, इस स्मार्टफोन में मिलेगा सबसे पहले!

दक्षिण कोरियाई कंपनी ने खुलासा किया है कि ISOCELL HP2 सेंसर का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। यह घोषणा Galaxy Unpacked 2023 इवेंट से कुछ ही हफ्ते पहले आई है।

विज्ञापन
Written by सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 17 जनवरी 2023 17:41 IST
ख़ास बातें
  • Samsung 1 फरवरी को Galaxy Unpacked 2023 इवेंट आयोजित करेगी
  • इस इवेंट में Samsung Galaxy S23 सीरीज लॉन्च होने की उम्मीद है
  • काफी संभावना है कि लेटेस्ट 200MP सेंसर Galaxy S23 Ultra में दिया जाए

यह घोषणा Galaxy Unpacked 2023 इवेंट से कुछ ही हफ्ते पहले आई है।

Samsung ने मंगलवार को स्मार्टफोन के लिए नया ISOCELL HP2 200-मेगापिक्सल इमेज सेंसर पेश किया। यह इमेज सेंसर टेट्रा पिक्सल बाइनिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह "अलग-अलग लाइटिंग लेवल्स को समायोजित करने के लिए अलग-अलग पिक्सल साइज" का सिम्युलेट करता है। यह उसी 1/1.3-इंच ऑप्टिकल फॉर्मेट का उपयोग करता है, जो आमतौर पर पिछले फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर मौजूद 108-मेगापिक्सल कैमरों में इस्तेमाल किया गया है। सबसे अधिक संभावना है कि नया ISOCELL HP2 सेंसर सबसे पहले अपकमिंग Galaxy S23 Ultra में शामिल किया जाए। दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज 1 फरवरी को Galaxy Unpacked 2023 इवेंट की मेजबानी करने के लिए तैयार है, जहां Galaxy S23 सीरीज को लॉन्च किए जाने उम्मीद है।

Samsung ने अपने लेटेस्ट ISOCELL HP2 इमेज सेंसर को घोषित किया है, जो पहले से बेहतर पिक्सल तकनीक के साथ आता है। यह सैमसंग की एडवांस टेट्रा पिक्सल बाइनिंग तकनीक का उपयोग करता है। सैमसंग का दावा है कि इसका 1/1.3-इंच ऑप्टिकल फॉर्मेट लेटेस्ट हाई-एंड स्मार्टफोन को कैमरा बम्प साइज में बढ़ोतरी के बिना हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे फिट करने की अनुमति देगा।

कंपनी का कहना है कि बेहतर क्वालिटी वाली तस्वीरों के लिए सेंसर लो लाइट की स्थिति में 50-मेगापिक्सल या 12.5-मेगापिक्सल इमेज सेंसर में बदल सकता है। इसके अलावा, यह 33 मेगापिक्सल पर 8K वीडियो रिकॉर्ड करने में भी सक्षम है। नए 200-मेगापिक्सल इमेज सेंसर में एक Super QPD तकनीक भी है, जो कम रोशनी वाली सेटिंग्स में तेजी से ऑटो-फोकस करने की क्षमता प्रदान करता है।

यह Samsung की नई डुअल वर्टिकल ट्रांसफर गेट (D-VTG) तकनीक के साथ आता है, जिसे बेहद ब्राइट वातावरण में कैप्चर की गई तस्वीरों में डल कलर की समस्या को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है। ISOCELL HP2 सेंसर में एक स्मार्ट-ISO Pro फीचर भी शामिल है। यह कैमरे को HDR, सैमसंग के दावे अनुसार, 60fps पर 12.5-मेगापिक्सल इमेज और 4K वीडियो लेने की अनुमति देता है।
Advertisement

दक्षिण कोरियाई कंपनी ने खुलासा किया है कि ISOCELL HP2 सेंसर का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। यह घोषणा Galaxy Unpacked 2023 इवेंट से कुछ ही हफ्ते पहले आई है। उम्मीद की जा रही है कि टेक दिग्गज 1 फरवरी को इस इवेंट के दौरान Galaxy S23 सीरीज को पेश करने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि टॉप-ऑफ-द-लाइन Galaxy S23 Ultra इस नए 200-मेगापिक्सल इमेज सेंसर के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.