सैमसंग इंडिया गुरुवार को लॉन्च करेगी नया स्मार्टफोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 मार्च 2016 18:29 IST
सैमसंग इंडिया गुरुवार को भारत में एक नए स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। इसकी जानकारी खुद कंपनी ने दी है। कंपनी अपने इस स्मार्टफोन के लिए कैंपेन भी चला रही है जिसे दो पहिया वाहन चालकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

सैमसंग का कहना है कि यह स्मार्टफोन 'यूज़र के गाड़ी चलाने का तरीका बदल' देगा। इस स्मार्टफोन के लिए कंपनी ने एक माइक्रोसाइट भी लॉन्च की है जिसपर एक काउंटडाउन वॉच भी चल रहा है।
Advertisement

दक्षिण कोरिया की यह कंपनी सोशल मीडिया पर इस हैंडसेट को TapKickVroom हैशटैग के साथ प्रमोट कर रही है। इसके अलावा इच्छुक खरीदारों के लिए एक कॉन्टेस्ट भी चलाया जा रहा है। कंपनी के लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी। सैमसंग इंडिया तीन लकी विनर को नया स्मार्टफोन ईनाम के तौर पर देगी जिन्हें लकी ड्रॉ के जरिए चुना जाएगा। इस वक्त पर सैमसंग के नए हैंडसेट के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है।

सैमसंग ने सोमवार को भारत में अपने गियर एस2 क्लासिक स्मार्टवॉच के प्रीमियम 18के रोज गोल्ड और प्लेटिनम वेरिएंट लॉन्च कर दिये। भारत में इन दोनों स्मार्टवॉच की कीमत 34,900 रुपये होगी। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने गियर एस2 व्हाइट वेरिएंट का भी खुलासा किया जिसे भारत में 24,300 रुपये की कीमत पर बेचा जाएगा।
Advertisement

नए एडिशन के साथ ही सैमसंग गियर एस2 भारत में 5 वेरिएंट गियर एस2 क्लासिक ब्लैक, गियर एस2 क्लासिक रोज गोल्ड, गियर एस2 क्लासिक प्लेटिनम, गियर एस2 ब्लैक और गियर एस2 व्हाइट में उपलब्ध होगी। नए मॉडल के अलावा, सैमसंग गियर एस2 और सैमसंग गियर एस2 क्लासिक स्मार्टवॉच के लिए कई ऐप और डायल भी लॉन्च किए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, Samsung Mobiles, Android, Samsung

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.