Samsung Galaxy Z Fold 8 की डिस्प्ले से लेकर वजन का हुआ खुलासा, यहां जानें सबकुछ

Samsung अगले महीने अपनी आगामी Samsung Galaxy Z Fold 8 लाइनअप को लॉन्च कर सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 जून 2026 14:44 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर आ सकता है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 में 4,800mAh की बैटरी मिल सकती है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 में 50 मेगापिक्सल कैमरा होने की संभावना है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 में 200MP कैमरा मिलेगा।

Photo Credit: Samsung

Samsung अगले महीने अपनी आगामी Samsung Galaxy Z Fold 8 लाइनअप को लॉन्च कर सकता है। अब तक मार्केट में इस सीरीज के बारे में ऑनलाइन काफी कुछ लीक हो चुका है। आगामी फोल्डेबल सीरीज Galaxy Z Fold 8 Ultra शामिल हो सकता है जो कि डिजाइन के मामले में काफी हद तक Galaxy Z Fold 7 जैसा ही हो सकता है। वहीं Galaxy Z Fold 8 में काफी चौड़ी इनर डिस्प्ले मिलने की संभावना है। अब एक लीक से पता चला है कि Galaxy Z Fold 8 वर्तमान में मौजूदा सबसे लाइट बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन में से एक होगा। इसके साथ ही आगामी फोल्डेबल फोन की सेल की तारीख के बारे में भी संकेत मिला है। आइए Samsung Galaxy Z Fold 8 लाइनअप के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 8 का डिजाइन होगा लाइट

Advertisement


टिपस्टर Lanzuk ने Naver पर एक पोस्ट में दावा किया है कि Galaxy Z Fold 8 का प्रोफाइल काफी लाइट होगा। टिपस्टर ने उन लोगों का हवाला देते हुए कहा जिन्होंने कथित तौर पर इस फोन को इस्तेमाल करके देखा है। दावा किया गया कि फोन का वजन बहुत कम है। लाइट डिजाइन फोन की सबसे बड़ी खूबियों में से एक हो सकता है। हालांकि, पोस्ट में सटीक वजन की बात नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसका वजन 201 ग्राम होगा। अगर यह सच होता है तो यह Galaxy Z Fold 7 से काफी लाइट होगा, जिसका वजन 215 ग्राम है। मौजूदा फोल्डेबल फोन को पहले से ही बाजार में मौजूदध सबसे लाइट बुक-स्टाइल फोल्डेबल में से एक माना जाता है। लीक में यह भी बताया गया है कि वाइड में डिस्प्ले पिक्सल और क्रीज एरिया बेहतर हैं। संभावना है कि सैमसंग इस फोल्डेबल फोन में मोटे अल्ट्रा-थिन ग्लास (UTG) का उपयोग करेगा।

टिप्सटर ने एक अन्य पोस्ट में दावा किया है कि Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra 7 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। बताया जा रहा है कि प्री-रिजर्वेशन 4 अगस्त से शुरू होंगे। पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung 22 जुलाई को लंदन में होने वाले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च करेगा। कंपनी इस इवेंट में Galaxy Z Flip 8 और Galaxy Watch 9 सीरीज भी लेकर आ सकती है।

Samsung Galaxy Z Fold 8 Specifications (Expected)

Samsung Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर मिलेगा। कैमरा सेटअप के मामले में Galaxy Z Fold 8 के रियर में दो 50 मेगापिक्सल सेंसर होने की संभावना है। यह फोन 4,800mAh की बैटरी से लैस हो सकता है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  2. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  6. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  7. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  8. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  10. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.