Samsung Galaxy Z Fold 7 के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, जल्द होगा लॉन्च

Samsung Galaxy Z Fold 7 जल्द ही बाजार में पेश होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2025 18:56 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Fold 7 में नया 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
  • Samsung Galaxy Z Fold 7 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट होगा।
  • Samsung Galaxy Z Fold 7 एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

Samsung Galaxy Z Fold 6 में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Z Fold 7 जल्द ही बाजार में पेश होने की उम्मीद है। Galaxy Z Fold 6 के अपडेट मॉडल के फीचर्स लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गए हैं। आगामी फोल्डेबल फोन एंड्रॉइड 16 आउट ऑफ द बॉक्स के साथ एंट्री कर सकता है, जिसके साथ सैमसंग की वन यूआई 8 स्किन होगी। जनवरी में पेश हुई Galaxy S25 सीरीज की तरह Galaxy Z Fold 7 में भी सैमसंग गैलेक्सी चिप कस्टम स्नैपड्रैगन 8 एलीट मिलने की उम्मीद है। यहां हम आपको Samsung Galaxy Z Fold 7 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy Z Fold 7 Specifications (Expected)


लीकर एंथनी (@TheGalox_) ने Samsung Galaxy Z Fold 7 के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है। इस स्मार्टफोन में नया 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। जबकि मौजूदा Samsung Galaxy Z Fold 6 में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें अपग्रेडेड अंडर डिस्प्ले कैमरा भी मिल सकता है। Galaxy Z Fold 7 में 8 इंच की इनर डिस्प्ले और 6.5 इंच की कवर डिस्प्ले भी मिल सकती है जो कि Galaxy Z Fold 6 में दी गई 7.6 इंच की डिस्प्ले और 6.3 इंच की डिस्प्ले से बड़ी है। टिपस्टर के अनुसार, आगामी स्मार्टफोन में नई लेयर के साथ ज्यादा ड्यूराबल डिस्प्ले और इनर स्क्रीन पर एक छोटी सी क्रीज होगी।

अनफोल्ड होने पर Galaxy Z Fold 7 की मोटाई 4.5 मिमी बताई गई है, जिसका मतलब है कि यह अपने पिछले मॉडल की तुलना में लगभग 1.1 मिमी स्लिम हो सकता है। लीकर ने यह भी दावा किया है कि फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए बेहतर रेटिंग होगी, जबकि Galaxy Z Fold 6 में IP48 रेटिंग है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट होगा जो Galaxy S25 सीरीज के स्मार्टफोन में दी गई थी। इसके साथ ही बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें बड़ा वेपर चैंबर भी होगा। फोन में अपग्रेडेड स्पीकर और नई वाइब्रेशन मोटर भी होने की बात कही गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Galaxy Z Fold 7 एंड्रॉयड 16 पर काम कर सकता है, क्योंकि गूगल 2025 की दूसरी तिमाही तक Android 16 जारी कर सकता है। Galaxy Z Fold 7 के जुलाई में लॉन्च होने की उम्मीद है। टिपस्टर का दावा है कि फोन One UI 8 के साथ आएगा, जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.