Samsung Galaxy Z Fold 6 भारत में 1,64,999 रुपये, Galaxy Z Flip 6 फोन 1,09,999 रुपये, 29,999 में Galaxy Watch 7 और Watch Ultra 59,999 रुपये में लॉन्च

Samsung Galaxy Z Flip 6 Price In India Rs 1,09,999: भारत में Galaxy Z Flip 6 के 12GB + 256GB रैम और स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,09,999 रुपये, जबकि 512GB वेरिएंट की कीमत 1,21,999 रुपये है। फोल्डेबल फोन को ब्लू, मिंट और सिल्वर शैडो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 जुलाई 2024 22:17 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Watch Ultra की भारत में कीमत 59,999 रुपये है
  • नए Galaxy Buds 3 Pro की कीमत 19,999 रुपये है
  • Z Flip 6 के 12GB + 256GB रैम और स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,09,999 रुपये है

Samsung Galaxy Z Fold 6 की कीमत 1,64,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल मिलेगा।

Samsung ने बुधवार, 10 जुलाई को Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Z Fold 6 (Samsung Galaxy Z Fold 6 Price In India Rs 1,64,999 Rs 1,76,999 Rs 2,00,999 Launched) और Galaxy Z Flip 6 (Samsung Galaxy Z Flip 6 Price In India Rs 1,09,999 Rs 1,21,999 Launched)  लॉन्च किए। इनके साथ ही कंपनी ने Galaxy Watch Ultra (Samsung Galaxy Watch Ultra Price In India Rs 59,999), Galaxy Watch 7 (Samsung Galaxy Watch 7 Price In India Rs 29,999 (ब्लूटूथ), Rs 33,999 (सेलुलर) Launched) और Galaxy Buds 3 (Samsung Galaxy Buds 3 Price in India Rs 14,999) और प्रो (Samsung Galaxy Buds 3 Pro Price in India Rs 14,999) सीरीज को पेश किया। लॉन्च के कुछ समय बाद अब कंपनी ने इन सभी प्रोडक्ट की भारत में कीमत का खुलासा किया है। सभी डिवाइस इस महीने के अंत में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इस बीच, सैमसंग ने अभी तक देश में नई Galaxy Ring लॉन्च करने की योजना की घोषणा नहीं की है, जिसे ग्लोबल मार्केट में जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।

Samsung अब अपनी वेबसाइट के जरिए आज लॉन्च किए गए सभी डिवाइस (Galaxy Ring को छोड़कर) के लिए प्री-बुकिंग ऑर्डर (Samsung Galaxy Z Fold 6 Sale Date Bank Offers) ले रहा है और कंपनी के अनुसार, ये डिवाइस (Samsung Galaxy Z Flip 6 Sale Date Bank Offers) 24 जुलाई को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। भारत में इनकी कीमत कितनी होगी, इसके बारे में अधिक जानने के लिए आप नीचे पढ़ सकते हैं।
Advertisement
 

Samsung Galaxy Z Fold 6, Galaxy Z Flip 6 Price in India, Availability

भारत में Samsung Galaxy Z Fold 6 की कीमत 1,64,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल (Samsung Galaxy Z Fold 6 Camera Details) मिलेगा। हैंडसेट (Samsung Galaxy Z Fold 6 Processor) को समान रैम के साथ 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट (Samsung Galaxy Z Fold 6 Battery) में भी बेचा जाएगा, जिनकी कीमत क्रमश: 1,76,999 रुपये और 2,00,999 रुपये है। 256GB और 512GB मॉडल नेवी, पिंक और सिल्वर शैडो रंग के ऑप्शन (Samsung Galaxy Z Fold 6 Ram Storage Variant) में उपलब्ध होंगे, जबकि 1TB मॉडल सिल्वर शैडो कलरवे में आता है।

भारत में Galaxy Z Flip 6 (Samsung Galaxy Z Flip 6 Camera Details) के 12GB + 256GB रैम (Samsung Galaxy Z Flip 6 Processor) और स्टोरेज मॉडल (Samsung Galaxy Z Flip 6 Battery) की कीमत 1,09,999 रुपये, जबकि 512GB वेरिएंट (Samsung Galaxy Z Flip 6 Ram Storage Variant) की कीमत 1,21,999 रुपये है। फोल्डेबल फोन को ब्लू, मिंट और सिल्वर शैडो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Advertisement

कंपनी का ऑनलाइन स्टोर Galaxy Fold 6 को एक्सक्लूसिव ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में भी पेश करेगी, जबकि Galaxy Flip 6 ब्लैक, पीच और व्हाइट कलर वेरिएंट में आएगा।

गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 पर प्री-बुकिंग ऑफर में HDFC बैंक कार्ड पर 8,000 रुपये का कैशबैक या अपग्रेड बोनस शामिल है। दोनों ऑफर नौ महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ उपलब्ध होंगे। मौजूदा फ्लैगशिप सैमसंग फोन के मालिक 15,000 रुपये के अपग्रेड बोनस का भी लाभ उठा सकते हैं।
Advertisement

Samsung का Galaxy Z एश्योरेंस प्रोग्राम (14,999 रुपये कीमत) 999 रुपये में फोन प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को ऑफर किया जाएगा। खरीदार सैमसंग कवर पर 50 प्रतिशत की छूट के साथ-साथ नए Galaxy Watch 7 और Galaxy Watch Ultra के साथ-साथ Galaxy Buds 3 सीरीज पर 35 प्रतिशत तक की छूट भी पा सकते हैं।
Advertisement
 

Galaxy Watch 7, Watch Ultra and Galaxy Buds 3 Series Price in India, Availability

Samsung Galaxy Watch Ultra की भारत में कीमत 59,999 रुपये है। इसे टाइटेनियम ग्रे, टाइटेनियम सिल्वर और टाइटेनियम व्हाइट कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा।

Galaxy Watch 7 सीरीज चार ब्लूटूथ और सेल्युलर वेरिएंट में उपलब्ध है। Galaxy Watch 7 40mm मॉडल की कीमत 29,999 रुपये (ब्लूटूथ) और 33,999 रुपये (सेलुलर) है और यह क्रीम और हरे कलर ऑप्शन में आती है। इस बीच, 44mm मॉडल की कीमत 32,999 रुपये (ब्लूटूथ) और 36,999 रुपये (सेलुलर) है और यह ग्रीन और सिल्वर कलर वेरिएंट में बेचा जाएगा।
Advertisement

Samsung के नए Galaxy Buds 3 Pro की कीमत 19,999 रुपये है, जबकि Galaxy Buds 3 की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है। दोनों ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) हेडसेट सिल्वर और व्हाइट कलर में उपलब्ध होंगे।

Samsung का कहना है कि Galaxy Watch Ultra और Galaxy Watch 7 को प्री-बुक करने वाले ग्राहक क्रमश: 10,000 रुपये और 8,000 रुपये बैंकों ऑफर कैशबैक के रूप में हासिल कर सकते हैं। इसी तरह, कंपनी एक प्री-बुकिंग ऑफर दे रही है, जिसमें गैलेक्सी बड्स 3 प्रो पर 5,000 रुपये और गैलेक्सी बड्स 3 पर 4,000 रुपये का कैशबैक या अपग्रेड ऑफर शामिल है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Overall refinements
  • Offers a bunch of useful AI features
  • Excellent displays (main and cover)
  • IP48 protection
  • 7 years of Android software updates
  • Bad
  • Very expensive
  • Cameras could have been better
  • Still stuck at 25W charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

6.30 इंच

Cover Resolution

968x2376 पिक्सल

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1856x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Base 12GB RAM
  • Improved primary camera
  • Useful AI features
  • 7 years of software support
  • Bad
  • Expensive
  • Cover screen still has limited controls
  • Average battery life
  • Wired charging is still locked at 25W
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

3.40 इंच

Cover Resolution

720x748 पिक्सल

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  3. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  6. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  8. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.