Samsung Galaxy Z Fold 2 5G के रेंडर्स लीक, बड़े डिस्प्ले व होल-पंच कैमरा डिज़ाइन की मिली झलक

रिपोर्ट के अनुसार, आगामी Samsung Galaxy Z Fold 2 5G स्मार्टफोन के हाई-रिजॉल्यूशन रेंडर्स लीक हो चुके हैं। लीक हुए रेंडर्स में हम स्लिम बेजल्स देख सकते हैं, जिसके कारण फोन की फ्रंट स्क्रीन ज्यादा बड़ी नज़र आ रही है। इसके अलावा रेंडर में स्पीकर ग्रील और कैमरा के लिए सेंट्रल होल-पंच कटआउट दिखा है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 30 जुलाई 2020 12:45 IST
ख़ास बातें
  • फर्स्ट जनरेशन Galaxy Fold में मिली थी छोटी कवर स्क्रीन
  • कैमरा के लिए Samsung Galaxy Z Fold 2 में दिया जाएगा होल-पंच डिज़ाइन
  • सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 5जी दो कलर ऑप्शन में हो सकता है लॉन्च

5 अगस्त को आयोजित होने वाले Unpacked इवेंट में लॉन्च हो सकता है Samsung Galaxy Z Fold 2

Samsung Galaxy Z Fold 2 5G स्मार्टफोन के रेंडर्स सामने आए हैं, जिसमें स्मार्टफोन के डिज़ाइन की झलक साफ तौर पर देखी जा सकती है। रेंडर में देख सकते हैं कि इस फोन का आउटर डिस्प्ले पिछले मॉडल की तुलना में काफी बड़ा है। यही नहीं इसके अलावा रेंडर में कैमरे के नए डिज़ाइन की भी झलक दिखी है। नई रिपोर्ट के अनुसार, आगामी सेकेंड जनरेशन सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड फोन दो कलर ऑप्शन में आएगा, जिसका नाम मिस्टिक ब्लैक और मिस्टिक ब्रॉन्ज़ होगा। माना जा रहा है कि Samsung गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 5जी स्मार्टफोन को 5 अगस्त को आयोजित होने वाले Unpacked इवेंट के दौरान  लॉन्च कर सकती है।
 

MySmartPrice की रिपोर्ट के अनुसार, आगामी Samsung Galaxy Z Fold 2 5G स्मार्टफोन के हाई-रिजॉल्यूशन रेंडर्स लीक हो चुके हैं। लीक हुए रेंडर्स में हम स्लिम बेजल्स देख सकते हैं, जिसके कारण फोन की फ्रंट स्क्रीन ज्यादा बड़ी नज़र आ रही है। इसके अलावा रेंडर में स्पीकर ग्रील और कैमरा के लिए सेंट्रल होल-पंच कटआउट दिखा है। जैसे कि हमने बताया रेंडर में इस नए स्मार्टफोन की आउटर स्क्रीन पुराने वर्ज़न के तुलना में काफी बड़ी दिखी है। बता दें, फर्स्ट जनरेशन Galaxy Fold स्मार्टफोन इससे काफी छोटा कवर डिस्प्ले दिया गया था, जिसमें काफी बड़े-बड़े बेजल्स खासतौर पर टॉप और बॉटम में दिए गए थे।

इन रेंडर्स में फोन अनफोल्ड फॉर्म में भी दिखा है, जिसमें दायीं स्क्रीन पर एक और होल-पंच कटआउट देखा जा सकता है। फर्स्ट जनरेशन गैलेक्सी फोल्ड में कैमरा हाउसिंग के लिए एक बड़ा नॉच दिया गया था, वहीं लेटेस्ट रेंडर्स से प्रतीत होता है कि सैमसंग ने इस बार गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 5जी में अलग कैमरा डिज़ाइन पेश करने का फैसला लिया है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जो कि फ्लैश के साथ कैमरा मॉड्यूल में स्थित हैं।

रिपोर्ट में सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 5जी स्मार्टफोन के दो कलर ऑप्शन का भी उल्लेख किया गया है, जो है मिस्टिक ब्लैक और मिस्टिक ब्रॉन्ज़। ब्रॉन्ज़ कलर वेरिएंट की जानकारी पिछले दिनों एक टिप्सटर ने भी सार्वजनिक की थी। यही नहीं इसके साथ बिल्कुल ऐसे ही रेंडर्स भी साझा किए गए थे, जिसमें बड़ा फ्रंट डिस्प्ले और कैमरा होल-पंच कटआउट दिखा था।

डिस्प्ले के साइज़ की बात करें, तो पुरानी लीक में सामने आया है कि गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 में 7.7 इंच सुपर एमोलेड स्क्रीन दी जाएगी, जिसके अनफोल्ड फोर्म के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। कवर डिस्प्ले में 6.23 इंच सुपर एमोलेड स्क्रीन दी जा सकती है।
Advertisement

सैमसंग ने हाल ही में सेकेंड जनरेशन गैलेक्सी फोल्ड स्मार्टफोन को लेकर संकेत दिया था कि इससे अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। यह इवेंट 5 अगस्त को आयोजित किया जाने वाला है, जिसके साथ 5 अन्य डिवाइस भी कंपनी लॉन्च करने जा रही है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4380 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1536x2152 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.