Samsung Galaxy Z Flip 6 5G को Amazon Great Indian Festival Diwali Edition में डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy Z Flip 6 5G में 4,000mAh की बैटरी दी गई है।
Photo Credit: Samsung
दिवाली के मौके इस वक्त ई-कॉमर्स साइट्स पर सेल चल रही हैं। आज हम Amazon Great Indian Festival Diwali Edition में Samsung Galaxy Z Flip 6 5G पर मिलने वाली डील की बात कर रहे हैं, जिससे यह फ्लिप फोन काफी सस्ता हो रहा है। सेल के दौरान डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर से प्रभावी कीमत हो गई है। इस फ्लिप फोन को 2024 में 1,09,999 में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब सभी ऑफर्स के बाद ₹44,500 डिस्काउंट मिल रहा है।
Samsung Galaxy Z Flip 6 5G (12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट) ई-कॉमर्स साइट पर ₹67,699 में उपलब्ध हो रहा है, जबकि यह फोन जुलाई, 2024 में ₹1,09,999 में लॉन्च हुआ था। सेल के दौरान बैंक ऑफर में अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर ₹2,030 कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम होकर ₹65,669 हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत की तुलना में करीबन ₹44,500 सस्ता मिल रहा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी