8GB रैम और 3700mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Flip 4 लॉन्च, जानें कीमत

Samsung Galaxy Z Flip 4 की कीमत 999 डॉलर (करीब 79,000 रुपये) से शुरू होती है। फोन ब्लू, बोरा पर्पल, ग्रेफाइट और पिंक गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 10 अगस्त 2022 19:55 IST
ख़ास बातें
  • 999 डॉलर (करीब 79,000 रुपये) से शुरू होती है Galaxy Z Flip 4 की कीमत
  • 8GB रैम और 512GB तक स्टोरेज से है लैस
  • FlexCam फीचर और वाटर-रेसिस्टेंट IPX8 बिल्ड के साथ आता है फ्लिप फोन

Samsung Galaxy Z Flip 4 की कीमत 999 डॉलर (करीब 79,000 रुपये) से शुरू होती है।

Samsung Galaxy Z Flip 4 को बुधवार को Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च किया गया। नया क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC पर काम करता है। इसमें सैमसंग के आर्मर एल्युमिनियम फ्रेम के साथ वाटर-रेसिस्टेंट IPX8 बिल्ड मिलता है। गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 में डिस्प्ले और रियर ग्लास पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस प्रोटेक्शन है। फ्लेक्स मोड के अलावा, जहां ऐप्स फोल्डेड स्क्रीन में फिट होने के लिए अपने आप एडजस्ट करते हैं, सैमसंग ने Galaxy Z Flip 4 पर फोटो और वीडियो हैंड्सफ्री लेने के लिए FlexCam फीचर को भी जोड़ा है। फोन 3,700mAh की बैटरी से लैस है।
 

Samsung Galaxy Z Flip 4 price, availability

Samsung Galaxy Z Flip 4 की कीमत 999 डॉलर (करीब 79,000 रुपये) से शुरू होती है। फोन ब्लू, बोरा पर्पल, ग्रेफाइट और पिंक गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा और इसमें तीन रैम + स्टोरेज कॉन्फिगरेशन होंगे - 8GB + 128GB, 8GB + 256GB, और 8GB + 512GB वेरिएंट।

सैमसंग का लेटेस्ट फ्लिप फोन दुनिया भर के चुनिंदा बाजारों में 26 अगस्त से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। Galaxy Z Flip 4 की भारत कीमत और उपलब्धता के बारे में फिलहाल जानकारी उपलब्ध नहीं है।
 

Samsung Galaxy Z Flip 4 specifications

डुअल-सिम (नैनो + eSIM) सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 Android 12 पर बेस्ड OneUI 4.1.1 पर चलता है। इसमें 6.7 इंच का प्राइमरी फुल-एचडी+ (1,080x2,640 पिक्सल) डायनेमिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले मिलता है, जो 22:9 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है। प्राइमरी डिस्प्ले का साइज काफी हद तक पिछले साल के मॉडल जैसा ही है। इसमें बाहर की ओर 260 x 512 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 1.9 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
Advertisement

Galaxy Z Flip 4 पर फ्लेक्स मोड यूजर्स को दो ऐप को स्प्लिट स्क्रीन मोड में एक्सेस करने का मौका देता है, जब फोन आंशिक रूप से मुड़ा हुआ हो। सैमसंग का दावा है कि यूजर्स बाहरी डिस्प्ले से कॉल कर सकते हैं, टेक्स्ट का जवाब दे सकते हैं, कार को अनलॉक करने के साथ-साथ और भी बहुत कुछ कर सकते हैं।

नया क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर 4nm Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC पर काम करता है, जिसे 8GB रैम के साथ जोड़ा गया है। सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ आता है, जिसमें f/2.2 लेंस और 123-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड प्राइमरी सेंसर मिलता है। इसके अलावा, सेटअप में f/1.8 लेंस, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और 83-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू से लैस एक 12-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है। Galaxy Z Flip 4 में फोल्डिंग डिस्प्ले के ऊपर 10-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, जिसमें f/2.4 लेंस और 80-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू शामिल है।
Advertisement

Samsung ने Galaxy Z Flip 4 पर एक नया FlexCam फीचर पैक किया है जो यूजर्स को फोन को सतह पर खड़ा करके फोटो और वीडियो को हैंड्सफ्री कैप्चर करने का मौका देता है। कंपनी का दावा है कि फ्लेक्सकैम को Meta के स्वामित्व वाले सोशल प्लेटफॉर्म जैसे Instagram, Facebook और WhatsApp के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है।

Samsung Galaxy Z Flip 4 में 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 802.11 a/b/g/n/ac/ax, ब्लूटूथ 5.2, GPS/ A-GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। बोर्ड पर सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, जायरो सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, हॉल सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और लाइट सेंसर शामिल हैं। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
Advertisement

Samsung ने फोन में 3,700mAh की बैटरी दी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह भी कहा गया है कि बैटरी केवल 30 मिनट में शून्य से 50 प्रतिशत तक चार्ज करने में सक्षम है। फोन फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 और वायरलेस पावरशेयर को भी सपोर्ट करता है।
Advertisement

फोल्ड होने पर फोन का डायमेंशन 71.9 x 84.9 x 17.1 mm और खुला होने पर 71.9 x 165.2 x 6.9 mm है। इसका वजन 187 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant folding display
  • Excellent build quality
  • Compact when folded
  • Top-tier performance
  • Water-resistant design
  • Bad
  • Cover screen functionality is still limited
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  3. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  6. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  7. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  5. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  6. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  10. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.