Samsung Galaxy XCover 7 भारत में 6GB रैम, IP68 रेटिंग, Dimensity 6100+ के साथ होगा लॉन्च!

फोन में 6.6 इंच का फुलएचडी प्लस TFT डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 जनवरी 2024 20:00 IST
ख़ास बातें
  • इसे नवंबर 2023 में BIS सर्टिफिकेशन मिल चुका है।
  • Galaxy XCover 7 को IP68 रेट किया गया है।
  • फोन को MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दिया गया है।

Samsung का रग्ड स्मार्टफोन Galaxy XCover 7 जल्द लॉन्च होने वाला है जो कि कंपनी का पहला रग्ड स्मार्टफोन है।

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy XCover 7 जल्द लॉन्च हो सकता है, यह कंपनी का अगला स्मार्टफोन है जो कि एक रग्ड स्मार्टफोन है। फोन का सपोर्ट पेज कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर लाइव हो गया है। फोन को इससे पहले मलेशिया और थाईलैंड साइट से सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हो चुके हैं। फोन को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड सर्टिफिकेशन पर भी नवंबर 2023 में देखा जा चुका है। फोन को MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दिया गया है जो इसे एक टफ स्मार्टफोन बनाता है। डिवाइस को IP68 रेट किया गया है। आइए जानते हैं अन्य डिटेल्स। 

Samsung का रग्ड स्मार्टफोन Galaxy XCover 7 जल्द लॉन्च होने वाला है जो कि कंपनी का पहला रग्ड स्मार्टफोन है। इसे नवंबर 2023 में BIS सर्टिफिकेशन मिल चुका है। फोन मॉडल नम्बर SM-G556B के साथ देखा गया था। अब फोन सैमसंग वेबसाइट पर अधिकारिक रूप से घोषित किया गया है। इससे पता चलता है कि फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। सैमसंग जल्द ही इसके बारे में कोई घोषणा कर सकती है। Galaxy XCover 7 को IP68 रेट किया गया है। फोन को MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दिया गया है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस का प्रोटेक्शन दिया गया है। 
Advertisement
Galaxy XCover 7 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.6 इंच का फुलएचडी प्लस TFT डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले में एनहांस्ड टच सेंसटीविटी दी गई है जिससे इसे ग्लॉव्स में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में 6nm प्रोसेस पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर Dimensity 6100+ दिया गया है। डिवाइस में 6GB रैम दी गई है और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। फ्रंट में फोन 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा कैरी करता है। अन्य फीचर्स में कस्टमाइजेबल XCover की दी गई है। ऑडियो के लिए Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 4,050mAh बैटरी दी गई है जो रिमूवेबल है। फोन का वजन 240 ग्राम है। इसके डाइमेंशन 169 x 80.1 x 10.2 mm है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। फोन में एंड्रॉयड 14 आधारित One UI 6 दिया गया है। लॉन्च से पहले फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस बाहर आ गए हैं। कंपनी जल्द ही इसके लॉन्च की घोषणा कर सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.