Samsung Galaxy Unpacked इवेंट 11 अगस्त को होगा आयोजित, Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 की कीमत हुई लीक

Galaxy Unpacked इवेंट 11 अगस्त को शाम 7.30 बजे आयोजित कया जाएगा, जहां आप नए Samsung फ्लैगशिप फोन की लॉन्चिंग देख सकते हैं। जिनकी जानकारी कंपनी द्वारा दी गई है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 जुलाई 2021 14:47 IST
ख़ास बातें
  • Samsung का अगला Galaxy Unpacked इवेंट 11 अगस्त को होगा आयोजित
  • यूरोपियन रिटेलर LambdaTek पर लीक हुई नए फोल्डेबल फोन की कीमत
  • Galaxy Watch 4 और Galaxy Watch Active 4 स्मार्टवॉच भी हो सकती है लॉन्च
Samsung ने बुधवार को अपने अगले Galaxy Unpacked इवेंट का ऐलान कर दिया है, जो कि 11 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। लॉन्च तारीख के ऐलान के साथ दक्षिण कोरियाई कंपनी ने दो नए फोल्डेबल फोन को भी टीज़ किया है, जो कि पिछले लम्बे वक्त से सुर्खियों का हिस्सा बने हुए थे Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3। दोनों ही फोन नए फोल्डिंग डिज़ाइन और अपग्रेटड हार्डवेयर के साथ दस्तक दे सकते हैं। आधिकारिक ऐलान के अलावा, सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 3 और गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 3 की कीमत की जानकारी यूरोपियन रिटेलर द्वारा लीक कर दी गई है। कस्टम स्किन मेकर Dbrand ने गैलेक्सी ज़ेड फ्लोड 3 के डिज़ाइन की भी झलक दिखाई है।

Galaxy Unpacked इवेंट 11 अगस्त को शाम 7.30 बजे आयोजित कया जाएगा, जहां आप नए Samsung फ्लैगशिप फोन की लॉन्चिंग देख सकते हैं। जिनकी जानकारी कंपनी द्वारा दी गई है। बता दें, इस तारीख की जानकारी पहले भी ऑनलाइन सामने आ चुकी है।

अब-तक Samsung अगस्त के गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में नए गैलेक्सी नोट फोन को ही पेश करती आई थी। हालांकि, अब कंपनी अपना ट्रेंड बदलती नज़र आ रही है, जिसमें कंपनी आगामी अनपैक्ड इवेंट में Galaxy Note 21 को लॉन्च नहीं करने वाली है। नोट सीरीज़ की जगह कंपनी इस दौरान वर्चुअल इवेंट के जरिए नए फोल्डेबल फोन से पर्दा उठाने वाली है।

सैमसंग ने अपने नेक्स्ट जनरेशन फोल्डेबल फोन के लॉन्च को एक वीडियो के जरिए टीज़ किया है, जिसके जरिए दो नए मॉडल्स के आने के संकेत मिलते हैं।  माना जा रहा है कि यह Samsung Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 फोन हो सकते हैं।
Advertisement
 

फोल्डेबल फोन के अलावा, कंपनी 11 अगस्त को होने वाले इवेंट में Galaxy Watch 4 और Galaxy Watch Active 4 स्मार्टवॉच, Galaxy S21 FE स्मार्टफोन और Galaxy Buds 2 truly wireless (TWS) ईयरबड्स को भी लॉन्च कर सकती  है।
Advertisement

नेक्सट जनरेशन गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट का लाइवस्ट्रीम Samsung के सोशल मीडिया चैनल के माध्यम से किया जाएगा।
 

Samsung Galaxy Z Fold 3, Galaxy Z Flip 3 price (expected)

Samsung Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 की कीमत की जानकारी फिलहाल आधिकारिक नहीं की गई है। हालांकि, यूरोपियन रिटेलर LambdaTek ने दोनों ही फोन की कीमतों को लीक किया है। लिस्टिंग के अनुसार, गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 3 के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 1,678.51 (लगभग 1,47,400 रुपये) या वैट के साथ EUR 2,031 (लगभग 1,78,400 रुपये) होगी। वहीं, 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 1,783.10 (लगभग 1,56,600 रुपये) या वैट के साथ EUR 2,157.55 (लगभग 1,89,500 रुपये) होगी।
Advertisement

Samsung Galaxy Z Flip 3 फोन LambdaTek साइट पर फीचर किया गया है, जहां फोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 978.13 (लगभग 85,900 रुपये) या वैट के साथ 1,183.54 (लगभग 1,03,900 रुपये) होगी। वहीं, दूसरी तरफ फोन के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 1,029.20  (लगभग 90,400 रुपये) या वैट के साथ EUR 1,245.33 (लगभग 1,09,400 रुपये) होगी।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि यह कीमत हाल ही में दक्षिण कोरियाई रिपोर्ट में सामने आई कीमत से ज्यादा है।
Advertisement

रिटेलर ने दोनों ही सैमसंग फोल्डेबल फोन के कलर ऑप्शन की जानकारी भी वेबसाइट पर लिस्ट की है। गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 3 फोन फैंटम ग्रीन, फैंटम सिल्वर और फैंटम ब्लैक के साथ लिस्ट है, जबिक गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 3 फैंटम ब्लैक, डार्क ब्लू, ग्रे, व्हाइट, क्रीम, ग्रीन, लाइट पिंक और लैवेंडर के साथ लिस्ट है। ये कलर्स पिछले हफ्ते लीक हुए कुछ रेंडर्स में दिखाई दिए थे।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, vibrant folding display
  • Intuitive software for multitasking
  • Top-tier performance
  • Great-sounding speakers
  • Water-resistant design
  • Bad
  • Average battery life
  • Cameras could do better in low light
  • Heavy, bulky when folded
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

2208x1768 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant folding display
  • Very good build quality, easily pocketable
  • Top-tier performance
  • Water-resistant design
  • Bad
  • Main screen washes out under sunlight
  • Cover screen could be more functional
  • Weak battery life, slow charging
  • Low-light video could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  2. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  3. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  4. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  5. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  6. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  7. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  8. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  9. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.