नॉच डिस्प्ले के साथ आएगा Samsung Galaxy Tab S8 Ultra! रेंडर्स हुए ऑनलाइन लीक

Samsung Galaxy Tab S8 Ultra कंपनी की आगामी फ्लैगशिप टैब सीरीज़ का टॉप-एंड वेरिएंट होगा। माना जा रहा है कि इस सीरीज़ में तीन टैब पेश किए जाएंगे, जिनमें Samsung Galaxy Tab S8 Ultra, Galaxy Tab S8 + और Galaxy Tab S8 शामिल होंगे।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2021 10:40 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab S8 Ultra में मिल सकता है 14.6 इंच का डिस्प्ले
  • डुअल रियर कैमरा से लैस हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी टैब एस8 अल्ट्रा
  • सीरीज़ में शामिल होंगे तीन टैब
Samsung Galaxy Tab S8 Ultra कंपनी की आगामी फ्लैगशिप टैब सीरीज़ का टॉप-एंड वेरिएंट होगा। माना जा रहा है कि इस सीरीज़ में तीन टैब पेश किए जाएंगे, जिनमें  Samsung Galaxy Tab S8 Ultra, Galaxy Tab S8 + और Galaxy Tab S8 शामिल होंगे। लेटेस्ट रिपोर्ट में कथित रूप से सीरीज़ के टॉप-एंड वेरिएंट सैमसंग गैलेक्सी टैब एस8 अल्ट्रा के रेंडर्स को लीक किया गया है, जिसमें टैब के डिज़ाइन को देखा जा सकता है। रेंडर्स के मुताबिक, आगामी टैब सेल्फी कैमरा के लिए नॉच डिस्प्ले के साथ आएगा। यदि यह लीक सच साबित होती है तो सैमसंग गैलेक्सी टैब एस8 अल्ट्रा नॉच के साथ आने वाले पहला मैन-स्ट्रीम टैबलेट बन जाएगा।

91Mobiles की लेटेस्ट रिपोर्ट में Steve Hemmerstoffer (@OnLeaks) के कॉलेब्रेशन के साथ Samsung Galaxy Tab S8 Ultra के रेंडर्स ऑनलाइन लीक किए हैं। इन रेंडर्स में टैब सेल्फी कैमरा के लिए नॉच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ देखा जा सकता है। इसके अलावा, टैब में कथित रूप से 14.6 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसके किनारे काफी पतले हैं। टैब के बैक पैनल की बात करें, तो वहां डुअल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है जो कि वर्टिकली अलाइंड हैं। यह कैमरा सेटअप कैप्सूल आकार के मॉड्यूल में स्थित हैं।
Advertisement

इसके अलावा, लीक रेंडर्स में देखा जा सकता है कि टैब के बैक पैनल पर S Pen stylus के लिए मैग्नेटिक स्ट्राइप भी दी गई है। बॉटम में Samsung ब्रांडिंग मौजूद है। टैब के दाएं किनारे पर पावर बटन और वॉल्यूम बटन को जगह दी गई है, जबकि बाएं किनारे पर कीबोर्ड के लिए कनेक्टर दिया गया है। फोन के बॉटम में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है और ऊपरी तरफ क्वाड स्पीकर के साथ डुअल स्पीकर ग्रिल्स मौजूद है।

टैब के डायमेंशन को लेकर कहा गया है कि यह 325.8 x 207.9 x 5.4mm होगा।
Advertisement

पुरानी लीक के अनुसार, Samsung Galaxy Tab S8 Ultra में 14.6 इंच की OLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकती है। यह 8GB + 128GB और 12GB + 512GB की दो कॉन्फिग्रेशन में आ सकती है। इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर हो सकता है। फ्रंट साइड में इसके अंदर 8 मेगापिक्सल का सेंसर और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस हो सकता है। Galaxy Tab S8 Ultra में 12,000mAh की बड़ी बटैरी होने की बात कही जा रही है जिसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा। इसका वजन 650 ग्राम हो सकता है।
Advertisement

कीमत की बात करें तो इसका वाइ-फाई मॉडल KRW 1,469,000 (लगभग 95,500 रुपये) में आ सकता है। इसका एलटीई वेरिएंट KRW 1,569,000 (लगभग 1.02 लाख रुपये) में आ सकता है और 5G वेरिएंट KRW 1,669,000 (लगभग 1.08 लाख रुपये) की कीमत में आ सकता है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  4. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  5. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  6. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  7. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  6. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  7. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  8. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  10. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.