Samsung Days Sale: Samsung Galaxy S9+, Galaxy S8, Galaxy On8 समेत कई गैलेक्सी फोन बिक रहे सस्ते में

Samsung Days Sale का आगाज़ हो चुका है। चार दिनों तक चलने वाली सैमसंग डेज़ सेल में कंपनी के कई Galaxy स्मार्टफोन छूट के साथ बेचे जा रहे हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 जनवरी 2019 17:05 IST
ख़ास बातें
  • 27 जनवरी तक चलेगी Samsung Days Sale
  • कई गैलेक्सी स्मार्टफोन पर मिल रहा है डिस्काउंट
  • एक्सचेंज ऑफर और बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी है सुविधा

Samsung Days Sale: Samsung Galaxy S9+, Galaxy S8 और Galaxy On8 बिक रहे सस्ते में

Flipkart पर Samsung Days Sale का आगाज़ हो चुका है। फ्लिपकार्ट पर चार दिनों तक चलने वाली सैमसंग डेज़ सेल में कंपनी के कई Galaxy स्मार्टफोन छूट के साथ बेचे जा रहे हैं। Galaxy S8, Galaxy On Nxt और Galaxy On Max स्मार्टफोन डिस्काउंट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। बता दें कि, Flipkart Sale 27 जनवरी तक चलेगी। इसके अलावा ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा है। एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड की ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
 

Samsung Days Sale में मिलने वाली शानदार डील्स

डिस्काउंट के बाद सैमसंग के फ्लैगशिप Galaxy S9+ का 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 52,900 रुपये में उपलब्ध है। याद करा दें कि, गैलेक्सी एस9+ के 64 जीबी वेरिएंट को 64,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। गैलेक्सी एस8 वैसे तो 31,990 रुपये में बेचा जाता है, लेकिन अभी सेल के दौरान यह हैंडसेट 30,990 रुपये में मिल रहा है। 3,444 रुपये की बिना ब्याज वाली ईएमआई के साथ भी Galaxy S8 को खरीदा जा सकता है। Galaxy Note 9 पर 9,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है।

अगर आप बजट स्मार्टफोन खरीदने के लिए प्लान कर रहे हैं तो बता दें कि Samsung Days Sale में Galaxy On6 को 3,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 9,990 रुपये में बेचा जा रहा है। पिछले साल 16,990 रुपये में लॉन्च हुआ Galaxy On8 (2018) अभी सेल में 12,990 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। Galaxy On Nxt का 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 10,999 रुपये के बजाय 9,490 रुपये में मिल रहा है। Flipkart पर Samsung Galaxy J4+, Galaxy J6 और Galaxy J6+ हैंडसेट पर क्रमश: 750 रुपये और 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  6. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  7. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  9. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  10. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.