Samsung का ये फ्लैगशिप फोन हुआ ₹14000 सस्ता, एक्सचेंज ऑफर से भी होगी हजारों की बचत

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर तगड़ा ऑफर मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 नवंबर 2026 08:04 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में 200 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है।
  • Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में 6.9 इंच की AMOLED 2X डिस्प्ले है।

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में 5000mAh की बैटरी मिलती है।

Photo Credit: Samsung

Samsung का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर तगड़ा ऑफर मिल रहा है। इस साल जनवरी में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy S26 Ultra 5G डिस्काउंट और बैंक ऑफर के साथ ₹14,000 सस्ता मिल रहा है। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी दी गई है। आइए Galaxy S26 Ultra 5G पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G Price & Offers

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹1,29,869 में मिल रहा है। ई-कॉमर्स साइट पर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट के जरिए भुगतान करने पर ₹4,000 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,25,869 हो जाएगी। जबकि एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर ₹76,200 तक बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज में कितनी बचत होगी या नहीं यह सिर्फ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह स्मार्टफोन इस साल फरवरी में ₹1,39,999 में लॉन्च हुआ था, जिसकी तुलना में करीबन ₹14,000 सस्ता मिल रहा है।

Advertisement

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G Features & Specifications

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में 6.9 इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3120×1440 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस और बीडीएस जैसे सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है।

Galaxy S26 Ultra के रियर कैमरा सेटअप में f/1.4 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, f/2.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.4अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल फ्रंट कैमरा है। Samsung के इस फ्लैगशिप फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का ये फ्लैगशिप फोन हुआ ₹14000 सस्ता, एक्सचेंज ऑफर से भी होगी हजारों की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का ये फ्लैगशिप फोन हुआ ₹14000 सस्ता, एक्सचेंज ऑफर से भी होगी हजारों की बचत
  2. Xiaomi Clip:कान के बाहर होंगे फिट ईयरबड्स, कॉल रिकॉर्डिंग भी करेंगे, सिंगल चार्ज में 38 घंटे चलेगी बैटरी
  3. Xiaomi Watch S5 41mm लॉन्च, पीरियड्स कब आएंगे बताएगी, पानी में डूबने पर भी काम करेगी
  4. अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
  5. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
  7. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
  8. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  9. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
  10. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.