Samsung Galaxy S26 सीरीज में Exynos प्रोसेसर करेगा वापसी!, जानें सबकुछ

Samsung ने अभी तक Samsung Galaxy S25 सीरीज की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2024 17:22 IST
ख़ास बातें
  • Samsung आगामी Galaxy S25 लाइनअप में Exynos प्रोसेसर प्रदान करेगा।
  • Samsung Galaxy S25 सीरीज जनवरी, 2026 में रिलीज होने की संभावना है।
  • Samsung Galaxy S25 सीरीज कई बदलावों के साथ आएगी।

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने अभी तक Samsung Galaxy S25 सीरीज की घोषणा नहीं की है, लेकिन बाजार में उससे पहले ही Galaxy S26 सीरीज के बारे में बात होने लगी है। Samsung कथित तौर पर अगले साल जनवरी में Galaxy S25 सीरीज को पेश करने वाला है। हाल ही में एक टिप्सटर ने एक्स पर अफवाह में दावा किया है कि Samsung आगामी S26 लाइनअप में Exynos प्रोसेसर प्रदान करेगा जो कि जनवरी, 2026 में रिलीज होने की संभावना है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

इससे पहले अफवाह आई थी कि सैमसंग अपने Exynos 2500 प्रोसेसर को यील्ड मुद्दे के चलते बहुत सारे मार्केट में गैलेक्सी एस25 मॉडल्स में लैस नहीं कर रहा है। इस प्रकार S25 लाइनअप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के साथ आएगी, लेकिन कुछ रीजन में Exynos 2500 को छोड़कर सभी जगह पर यह प्रोसेसर आएगा। पिछले कुछ दिनों में अपने यील्ड मुद्दे को फिक्स करने वाली Exynos 2500 चिप आगामी Samsung Galaxy Z Flip7 और Samsung Galaxy Z Flip FE में दी जाएगी।

साफतौर पर सैमसंग को उम्मीद है कि गैलेक्सी एस26 सीरीज में संभावित Exynos 2600 (अगर पिछली चिप की तरह प्रोडक्शन की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा तो) प्रदान करेगी, जिससे कंपनी को बड़े स्तर पर क्वालकॉम पर निर्भरता को कम करने में मदद मिलेगी।

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह अभी तक सिर्फ अफवाह है तो असली में क्या होगा यह कहन अभी जल्दबाजी होगी। हालांकि, सैमसंग के लिए बिजनेस के मामले में इसका कोई मतलब नहीं है। Samsung Galaxy S26 से संबंधित पिछली अफवाहों में दावा किया गया था कि बेस मॉडल को हटाया जाएगा। Galaxy S26 Ultra को S26 Note का नाम दिया जा सकता है और Galaxy S26+ को Galaxy S26 Pro कहा जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ा, एंटरप्राइज, मोबाइल सेगमेंट से मिली ग्रोथ
  2. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  3. Redmi Turbo 6 सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  4. चीन का वो सीक्रेट प्रोजेक्ट, जिससे बढ़ सकती है अमेरिका की टेंशन, ऐसी मशीन जो बदल देगी चिप इंडस्ट्री!
  5. TRAI ने दिया फरमान, 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबर्स को ब्लॉक नहीं कर सकते Truecaller जैसे ऐप्स
  6. OnePlus ने बढ़ा दी इन 2 टैबलेट्स की कीमत, अब खरीदने के लिए खर्चने होंगे ₹3 हजार ज्यादा
  7. Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
  8. Samsung One UI 9: इन Galaxy फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट, चेक करें पूरी लिस्ट
  9. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  10. iQOO Z11 Lite हो रहा 24 जुलाई को लॉन्च, लुक और फीचर्स आए सामने, खासतौर पर हुआ स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.