Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक

फोन में 50MP का रियर मेन कैमरा मिल सकता है। इसमें Samsung ISOCELL S5KGN3 सेंसर लीक हुआ है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 अगस्त 2026 10:19 IST
ख़ास बातें
  • फोन का इंटरनल कोडनेम r14 बताया गया है।
  • फोन में 50MP का रियर मेन कैमरा मिल सकता है।
  • इसमें Samsung ISOCELL S5KGN3 सेंसर होगा।

Samsung Galaxy S26 FE जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है।

Photo Credit: X/@Saurav_DJ47

Samsung Galaxy S26 FE कंपनी का नया स्मार्टफोन होगा जो जल्द ही मार्केट में पेश किया जा सकता है। इस फोन को भारतीय सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। फोन को BIS लिस्टिंग में देखा जा चुका है। अब इस फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशंस को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। फोन में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिल सकता है। इस कैमरा में सैमसंग का ही दमदार सेंसर बताया गया है जो कि कंपनी Galaxy S24 FE और Galaxy S25 FE में भी इस्तेमाल कर चुकी है। आइए जानते हैं Galaxy S26 FE में और क्या होगा खास। 

Samsung Galaxy S26 FE जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले सामने आए हैं। एंड्रॉयड अथॉरिटी की रिपोर्ट के अनुसार, फोन का इंटरनल कोडनेम r14 बताया गया है। फोन में 50MP का रियर मेन कैमरा मिल सकता है। इसमें Samsung ISOCELL S5KGN3 सेंसर होगा। यह 1/1.57 इंच का सेंसर है जो 1µm पिक्सल सपोर्ट करता है। इसमें f/1.8 अपर्चर दिया गया है। इसकी फोकल लेंथ 24mm के बराबर बताई गई है। फोन में डुअल पिक्सल फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस है। कंपनी इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर भी दे सकती है। 

फोन में टेलीफोटो कैमरा भी बताया गया है जो कि 8MP का होगा। यह OmniVision OV08A1 सेंसर से लैस होगा जो कि 3x तक ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा। इसमें f/2.4 अपर्चर बताया गया है। साथ ही इसमें OIS का सपोर्ट भी मिल सकता है। फोन में 12MP के दो और सेंसर मिलने वाले हैं। इनमें एक अल्ट्रावाइड कैमरा हो सकता है, और एक सेल्फी कैमरा हो सकता है। सेल्फी कैमरा में IMX825 सेंसर मिल सकता है। जबकि अल्ट्रावाइड कैमरा में GC12A2 सेंसर दिया जा सकता है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन के सभी कैमरा 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे। जबकि मेन कैमरा 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फोन में प्रोसेसर के तौर पर Samsung का ही Exynos 2500 चिपसेट मिल सकता है। यह 3nm प्रोसेसिंग पर बना है। फोन में 4900mAh की बैटरी होगी जिसके साथ में कंपनी 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है। फोन में 6.7 इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिल सकती है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ सकती है। स्पेसिफिकेशंस की अभी कोई अधिकारिक पुष्टि कंपनी की ओर से नहीं की गई है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  6. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  7. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  8. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  9. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  10. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.