Samsung Galaxy S25 सीरीज निराश करेगी चार्जिंग स्‍पीड से! FCC लिस्टिंग से खुलासा

Samsung Galaxy S25 : सैमसंग ने अपनी नई स्‍मार्टफोन सीरीज के लिए कमर कस ली है! वह गैलेक्‍सी एस25 (Galaxy S25) सीरीज की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 नवंबर 2024 17:55 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 सीरीज हुई लिस्‍ट
  • FCC लिस्टिंग में दिखाई दी
  • चार्जिंग स्‍पीड से यूजर्स हो सकते हैं निराश

Galaxy S25 मॉडल के साथ EP-TA800 चार्जिंग एडॉप्टर लिस्‍टेड है, जो सिर्फ 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। (सांकेतिक तस्‍वीर।)

सैमसंग ने अपनी नई स्‍मार्टफोन सीरीज के लिए कमर कस ली है! वह गैलेक्‍सी एस25 (Galaxy S25) सीरीज की तैयारी कर रही है। कहा जाता है कि हर बार की तरह इस बार भी बेस मॉडल, प्रो मॉडल और अल्‍ट्रा मॉडल पेश किए जाएंगे। एक स्लिम मॉडल की भी चर्चा है, जो आईफोन SE और पिक्‍सल डिवाइसेज से मुकाबला करेगा। इस बीच, Galaxy S25 सीरीज को एक सर्टिफ‍िकेशन साइट पर देखा गया है, जिससे इसके कुछ फीचर्स का खुलासा हुआ है। 

91मोबाइल्‍स की एक रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra को FCC सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। याद रहे कि सैमसंग की गैलेक्‍सी एस24 सीरीज इस साल जनवरी में लॉन्‍च हुई थी। इस हिसाब से S25 सीरीज भी जनवरी 2025 में आ सकती है। 

रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy S25 सीरीज के एक फीचर से लोगों को निराशा हो सकती है और वह है फोन्‍स की चार्जिंग स्‍पीड। FCC डेटाबेस ने नए सैमसंग स्‍मार्टफोन्‍स को मॉडल नंबर- SM-931U, SM-936U और SM-938U के साथ दिखाया है। ये 5G कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ, NFC, GNSS जैसी खूबियों से पैक होंगे। 

हालांकि Galaxy S25 मॉडल के साथ EP-TA800 चार्जिंग एडॉप्टर लिस्‍टेड है, जो सिर्फ 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। अगर S25 में 25W चार्जिंग स्‍पीड हुई, तो यह इसके कॉम्पिटिटर्स से काफी कम होगी। वहीं, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra को 45W फास्‍ट चार्जिंग एडप्‍टर के साथ लिस्‍ट किया गया है। अल्‍ट्रा मॉडल के साथ एस पेन मिलने की भी बात है। इसके अलावा, वायरलैस चार्जिंग के मामले में भी नई सैमसंग सीरीज निराश कर सकती है। 
Advertisement

FCC लिस्‍ट‍िंग में Galaxy S25 को सिर्फ 9W वायरलैस चार्जिंग के साथ लिस्‍ट किया गया है। हालांकि यहां यह ध्‍यान रखा जाना चाहिए कि ये फीचर सैमसंग की तरफ से सामने नहीं आए हैं और ऑफ‍िशियल नहीं है। उसके लिए हमें फोन के लॉन्‍च होने का इंतजार करना होगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.