Samsung Galaxy S25 सीरीज के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, इतने से शुरू होगी कीमत!

Galaxy S25 की कीमत 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 84,999 रुपये हो सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 जनवरी 2025 18:53 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy S25 सीरीज आने वाली 22 जनवरी को मार्केट में लॉन्च होगी।
  • सीरीज की प्राइसिंग लॉन्च से पहले लीक हो गई है।
  • पावरफुल चिपसेट Snapdragon 8 Elite इसमें लगाया है।

Samsung Galaxy S25 सीरीज इससे पहले आई Samsung Galaxy S24 सीरीज की सक्सेसर होगी।

Photo Credit: Samsung

Samsung अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Galaxy S25 को आने वाली 22 जनवरी को मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज में कंपनी मुख्य रूप से तीन मॉडल्स पेश कर सकती है जिसमें Galaxy S25, Galaxy S25+, और Galaxy S25 Ultra शामिल हो सकते हैं। कंपनी की इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज की प्राइसिंग को लेकर फैंस के मन में खासी उत्सुकता है। क्योंकि भारतीय मार्केट में यूजर्स के लिए प्राइसिंग फैक्टर काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। लेटेस्ट लीक में सीरीज के मॉडल्स की प्राइसिंग का भी खुलासा कर दिया गया है। 

Samsung Galaxy S25 सीरीज की प्राइसिंग लॉन्च से पहले लीक हो गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक टिप्स्टर ने इस सीरीज की प्राइसिंग का खुलासा किया है। जिसके मुताबिक Galaxy S25 की कीमत 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 84,999 रुपये होगी। 512GB वाले स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस यहां 94,999 रुपये बताया गया है। 

Galaxy S25+ की बात करें तो इसका 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,04,999 रुपये में लॉन्च होगा। जबकि 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,14,999 रुपये में लॉन्च होगा। दोनों ही मॉडल्स में 12 जीबी रैम होगी। 

Galaxy S25 Ultra की कीमत की बात करें कहा गया है कि फोन 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,34,999 रुपये में आएगा। वहीं, 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 1,44,999 रुपये होगा। जबकि 16 जीबी रैम, 1TB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,64,999 रुपये होगा। 
Advertisement

ये प्राइसिंग डिटेल्स टिप्स्टर के हवाले से रिवील किए गए हैं जिनके बारे में अधिकारिक रूप से कंपनी द्वारा कोई घोषणा नहीं की गई है। पुरानी सीरीज से तुलना करें तो कीमत में लगभग 5 हजार रुपये का इजाफा हरेक मॉडल के साथ देखने को मिल सकता है। जिसका कारण हो सकता है कि कंपनी ने नया और पावरफुल चिपसेट Snapdragon 8 Elite इसमें लगाया है। साथ ही फोन में रैम भी अपग्रेड की जा सकती है। अब देखना होगा कि अधिकारिक रूप से फोन किस प्राइस में लॉन्च होते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  4. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  7. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  8. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  10. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.