Samsung Galaxy S25 FE 5G फ्लिपकार्ट पर दिवाली के मौके पर शुरू हुई सेल में सस्ता मिल रहा है।
Samsung Galaxy S25 FE 5G में 4,900mAh की बैटरी मिलती है।
Photo Credit: Samsung
Flipkart पर दिवाली से पहले Big Shopping Utsav सेल चल रही है। ऐसे में अगर नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस वक्त काफी बचत हो सकती है। आज हम Samsung के अपर मिड रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 FE 5G की बात कर रहे हैं जो कि ई-कॉमर्स साइट पर सेल के दौरान भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Galaxy S25 FE 5G पर मिलने वाली डील कुछ इस प्रकार है।
Samsung Galaxy S25 FE 5G (8GB+128GB) स्टोरेज वेरिएंट ₹44,999 में लिस्ट किया गया है, जबकि यह फोन बीते साल सितंबर में ₹59,999 में लॉन्च किया गया था। फेस्टिवल सीजन में सेल के दौरान फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹2,250 की बचत हो सकती है। इसके बाद प्रभावी कीमत ₹42,749 हो जाएगी। आपको बता दें कि यह फोन सितंबर यह फोन लॉन्च कीमत के मुकाबले में लगभग ₹17,250 सस्ता मिल रहा है।
Samsung Galaxy S25 FE 5G में 6.7 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में कंपनी का इन हाउस एक्सीनॉक्स 2400 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन की लंबाई 161.3 मिमी, चौड़ाई 76.6 मिमी, मोटाई 7.4 मिमी और वजन 190 ग्राम है। यह फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिलती है।
Galaxy S25 FE के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। सैमसंग के इस फोन में 4,900mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी