200MP कैमरा के साथ लॉन्‍च होगा सैमसंग का स्लिम स्‍मार्टफोन Galaxy S25 Edge

Samsung Galaxy S25 Edge : यह सैमसंग के सबसे थिन फ्लैगशिप फोन्‍स में शामिल होगा। फोन की लॉन्‍च डेट अभी सामने नहीं आई है, पर एक ताजा लीक में इसके डिस्‍प्‍ले और कैमरा सिस्‍टम के बारे में पता चला है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 फरवरी 2025 16:38 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 Edge स्‍मार्टफोन जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च
  • मिलेगा 200 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा सेंसर
  • 3900mAh की बैटरी के साथ आ सकता है

फोन का प्राइमरी कैमरा वही हो सकता है जो हालिया लॉन्‍च हुए सैमसंग S25 सीरीज के फोन्‍स में दिया गया है।

Samsung Galaxy S25 Edge : सैमसंग गैलेक्‍सी एस25 ऐज को बीते दिनों कंपनी ने एक मेगा इवेंट में दिखाया था। यह सैमसंग के सबसे थिन फ्लैगशिप फोन्‍स में शामिल होगा। फोन की लॉन्‍च डेट अभी सामने नहीं आई है, पर एक ताजा लीक में इसके डिस्‍प्‍ले और कैमरा सिस्‍टम के बारे में पता चला है। टिप्‍सटर पांडाफ्लैश (PandaFlash) ने सोशल म‍ीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (X) पर यह जानकारी दी है। कहा जाता है कि Galaxy S25 Edge में भी 200 मेगापिक्‍सल का कैमरा सेंस‍र दिया जाएगा। 

रिपोर्टों के अनुसार, सैमसंग का अपकमिंग फ्लैगशिप 200MP मेन कैमरा सेंसर के अलावा 12MP के अल्‍ट्रा वाइड एंगल लेंस को सपोर्ट करेगा। फोन का प्राइमरी कैमरा वही हो सकता है जो हालिया लॉन्‍च हुए सैमसंग S25 सीरीज के फोन्‍स में दिया गया है। ऐसा कहा जाता है कि Galaxy S25 Edge में टेलिफोटो शूटर  नहीं होगा, यह ऑप्टिकल जूम को भी सपोर्ट नहीं करेगा। 

ऐसी अफवाहें हैं कि S25 Edge में 6.7 इंच का डिस्‍प्‍ले होगा। फोन में क्‍वॉलकॉम का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह 3900mAh की बैटरी के साथ आएग, जो 25W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

बात करें सैमसंग गैलेक्‍सी S25 सीरीज के सबसे टॉप मॉडल Galaxy S25 Ultra की तो फोन में Android 15 बेस्ड One UI 7 मिलता है। कंपनी ने सात साल के लिए OS और सिक्योरिटी अपडेट दिए जाने का वादा किया है। फोन में 6.9 इंच (1,400x3,120 पिक्सल) Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600nits तक की पीक ब्राइटनेस शामिल है। इस मॉडल में भी Galaxy S25 और Galaxy S25+ की तरह ही  Snapdragon 8 Elite SoC दिया गया है। बेस वेरिएंट में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है, जिसकी भारत में कीमत 1,29,999 रुपये है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • New design is for the better
  • Cameras deliver consistent performance
  • Good battery life
  • Excellent performance
  • Smooth UI
  • Bad
  • S-Pen is a downgrade
  • No Dolby Vision support
  • Low light camera performance is lacking
  • Slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1400x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  11. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  12. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  13. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  2. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  5. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  6. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  7. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  8. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  10. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.