200MP कैमरा के साथ लॉन्च होगा Samsung Galaxy S24 Ultra, मिलेगा 100x तक जूम, जानें सबकुछ

Samsung Galaxy S24 Ultra में 1/1.3″ सेंसर साइज और 0.6μm पिक्सल साइज के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2023 08:53 IST
ख़ास बातें
  • अफवाह है कि Samsung Galaxy S24 Ultra में एक दमदार कैमरा सेटअप होगा।
  • Samsung Galaxy S24 Ultra में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy S24 Ultra का कैमरा 100x जूम कैपेसिटी प्रदान करेगा।

Samsung Galaxy S23 Ultra में 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung जल्द ही Samsung Galaxy S24 Ultra को लेकर आने वाली है। हाल ही में आई एक लीक में पता चला है कि Galaxy S24 Ultra में टेलीफोटो और पेरिस्कोप जूम कैमरे आएंगे। टिपस्टर रेवेग्नस ने S24 Ultra के पूरे कैमरा सेटअप की डिटेल से जानकारी प्रदान की है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि सैमसंग के आगामी फ्लैगशिप फोन में किस प्रकार कैमरा सेटअप मिल सकता है।


Samsung Galaxy S24 Ultra के अनुमानित कैमरा स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
अफवाह है कि Samsung Galaxy S24 Ultra में एक दमदार कैमरा सेटअप होगा जिसमें ये लेंस शामिल हैं। 1/1.3″ सेंसर साइज और 0.6μm पिक्सल साइज के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 1/2.55″ सेंसर साइज और 1.4μm पिक्सल साइज के साथ IMX564 सेंसर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। 1/3.52″ सेंसर साइज और 1.12μm पिक्सल साइज के साथ IMX754+ सेंसर वाला 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा जो कि 3x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट करता है। 1/2.25″ सेंसर साइज और 0.8μm पिक्सल साइज के साथ 5x ऑप्टिकल जूम वाला 48 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा GMU सेंसर से लैस है। 5x टेलीफोटो कैमरे का फाइनल अपर्चर लगभग f/3.2 होने की उम्मीद है।

टिपस्टर ने कहा कि Galaxy S24 Ultra अपने 5x ऑप्टिकल जूम के बावजूद दमदार 100x जूम कैपेसिटी प्रदान करेगा। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि Samsung ने इन जानकारियों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में एस24 अल्ट्रा के कैमरा सेटअप की सटीक जानकारी लॉन्च होने पर ही पता चलेगा।
Advertisement

टिपस्टर ने Galaxy S25 Ultra की भी चर्चा की जो कि 2025 की पहली तिमाही में लॉन्च होने की संभावना है। लीक के अनुसार, S25 Ultra 4x और 6x टेलीफोटो लेंस का इस्तेमाल करेगा और लेजर ऑटोफोकस की जगह विजियन सेंसर होगा। "विजन 44" और "विजन 55" दोनों का काम पूरा हो गया है। Samsung 1/6.4 इंच सेंसर साइज के साथ विजन 55 और रियल टाइम 60एफपीएस डेप्थ इमेज क्षमता प्रदान कर सकता है। ​​सेल्फी कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा बरकरार रहने की उम्मीद है, जिसे S23 Ultra में पेश किया गया था।  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  2. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  3. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  4. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  5. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  6. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.