50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy S24+ हुआ सस्ता, मात्र 71,999 रुपये में खरीदें

Samsung Galaxy S24+ का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट Flipkart पर 79,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जुलाई 2024 14:08 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S24+ में 6.7 इंच की AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy S24+ में 4900mAh बैटरी दी गई है।
  • Samsung Galaxy S24+ में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Samsung Galaxy S24+ में 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Samsung

Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S24+ इस वक्त सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर स्मार्टफोन पर कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर के जरिए भारी डिस्काउंट लिया जा सकता है। यहां हम आपको Samsung Galaxy S24+ पर मिलने वाली डील्स और डिस्काउंट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy S24+ Deal & Offers


Samsung Galaxy S24+ का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट Flipkart पर 79,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में जनवरी, 2024 में (12GB/256GB वेरिएंट) 99,999 में लॉन्च किया गया था। फ्लिपकार्ट पर चुनिंदा बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से 8,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 71,999 रुपये हो जाएगी।


Samsung Galaxy S24+ Specification


Samsung Galaxy S24+ में 6.7 इंच की Quad HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3120 x 1440 पिक्सल और 120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट है। Galaxy S24+ में 4900mAh बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।  इसमें 12GB RAM और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर काम करता है। वाई-फाई 6E सपोर्ट वाला यह स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आता है। यह स्मार्टफोन Exynos 2400 प्रोसेसर के साथ आता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा,  f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर और 3X ऑप्टिकल जूम और f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में  f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 158.5mm, चौड़ाई 75.9mm, मोटाई 7.7mm और वजन 196 ग्राम है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display with QHD+ resolution
  • Very good performance
  • Good cameras all around
  • Great build quality
  • 12GB RAM
  • Seven years of software support
  • Bad
  • Heats up under heavy use
  • No auto-focus in ultra-wide camera
  • No fast charger in box
  • Battery life is not great
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

डका-कोर

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.