Samsung Galaxy S24 FE लॉन्च होगा 4 कलर वेरिएंट्स में! हाई क्वालिटी रेंडर्स हुए लीक

रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा इसमें हो सकता है जिसके साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 सितंबर 2024 17:11 IST
ख़ास बातें
  • इस पर Gorilla Glass Victus+ का प्रोटेक्शन देखने को मिल सकता है।
  • नए फोन में फ्लैट डिजाइन देखने को मिल सकता है।
  • फोन ब्लू, ग्रेफाइट, ग्रीन, और येलो में लॉन्च हो सकता है।

Samsung Galaxy S24 FE फोन 6.7 इंच के FHD प्लस डिस्प्ले के साथ आ सकता है।

Samsung अपना अफॉर्डेबल फ्लैगशिप Samsung Galaxy S24 FE जल्द ही मार्केट में लॉन्च करने वाली है। फोन के लॉन्च से पहले एक बार इसके रेंडर्स लीक हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि ये फोन के हाई क्वालिटी रेंडर्स हैं जिससे फोन के कलर वेरिएंट्स भी सामने आ गए हैं। फोन चार कलर वेरिएंट्स में नजर आया है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Samsung Galaxy S24 FE के लॉन्च में अब बहुत अधिक समय नहीं रह गया लगता है। फोन को लेकर अफवाहें जोरों पर हैं। एंड्रॉयड हेडलाइन्स ने फोन के हाई क्वालिटी रेंडर्स लीक होने का दावा किया है। इनमें फोन का डिजाइन भी स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है और कलर वेरिएंट्स भी। रिपोर्ट के मुताबिक फोन ब्लू, ग्रेफाइट, ग्रीन, और येलो में लॉन्च होने वाला है। 

फोन के कथित रेंडर्स देखकर कहा जा सकता है कि यह Samsung Galaxy S23 FE के डिजाइन को ही कैरी करता है। फिर चाहे वह फोन का बैक पैनल डिजाइन हो, कैमरा मॉड्यूल हो, या पंच होल डिस्प्ले। हालांकि फ्रेम में कुछ बदलाव नजर आ रहा है। नए फोन में फ्लैट डिजाइन देखने को मिल सकता है। 

संभावित स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन 6.7 इंच के FHD प्लस डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। इस पर Gorilla Glass Victus+ का प्रोटेक्शन देखने को मिल सकता है। फोन कंपनी के लेटेस्ट प्रोसेसर Exynos 2400 के हल्के वर्जन के साथ आ सकता है।  
Advertisement

रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा इसमें हो सकता है जिसके साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। टेलीफोटो लेंस में 3X जूम क्षमता देखने को मिल सकती है। फोन में 25 वाट वायर्ड फास्ट चार्जिंग, और 15 वाट वायरलेस चार्जिंग देखने को मिल सकती है। 
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • A flagship-level camera system that can shoot 8K videos
  • Great display that is very bright in daylight
  • IP68 water and dust resistance
  • Bad
  • Thick bezels
  • Slow Charging at 25W
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.