Samsung Galaxy S21 Ultra में देखे गए पांच रियर कैमरे, रेंडर लीक

पिछले लीक से पता चला था कि Samsung Galaxy S21 Ultra एंड्रॉयड 11 पर आधारित वन यूआई 3.0 पर चलेगा और इसमें 6.8 इंच का डायनामिक एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2020 16:01 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S21 में पेंटा रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है
  • लेटेस्ट लीक का दावा है कि सीरीज़ का प्रोडक्शन भी शुरू हो गया है
  • पिछले लीक में प्रोसेसर और डिस्प्ले को लेकर भी मिल चुकी है जानकारियां

Samsung Galaxy S21 सीरीज़ S Pen सपोर्ट से लैस हो सकती है

Samsung Galaxy S21 Ultra को लेकर एक के बाद एक लीक देखने को मिल रहे हैं और लेटेस्ट लीक में फोन का रेंडर दिखाया गया है। इसके अलावा इस लीक में यह भी पता चलता है कि कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी एस21 सीरीज़ का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। रेंडर से सैमसंग की आगामी फ्लैगशिप सीरीज़ के सबसे प्रीमियम मॉडल में मिलने वाले कैमरा सेटअप की झलक देखने को मिलती है। उम्मीद है कि सैमसंग अगले साल जनवरी में इसे पेश करेगी। Samsung Galaxy S21 सीरीज़ में इस बार तीन मॉडल शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें स्टैंडर्ड Samsung Galaxy S21, Samsung Galaxy S21+ और Samsung Galaxy S21 Ultra शामिल होंगे। हालांकि ये नाम फिलहाल आधिकारिक नहीं है, क्योंकि ऐसी अटकलें हैं कि सीरीज़ को Samsung Galaxy S30 भी कहा जा सकता है।

टिपस्टर स्टीव हेमरस्टोफ़र उर्फ OnLeaks ने Samsung Galaxy S21 Ultra का एक अपडेटेड रेंडर साझा किया है। हेमरस्टोफ़र ने दावा किया है कि उनके सोर्स ने टॉप मॉडल पर कैमरा सेटअप में कुछ बदलाव साझा किए हैं। DTV (डिज़ाइन वैलिडेशन टेस्ट) प्रोटोटाइप कैमरा मॉड्यूल के अंदर एक अतिरिक्त अज्ञात सेंसर दिखाता है, जो पहले नहीं था। OnLeaks ने कुछ हफ्ते पहले सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा के रेंडर साझा किए थे और उस समय, तस्वीरों में फ्लैश सपोर्ट के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप था। अपडेट किए गए रेंडर में पांच कटआउट हैं, पांचवें कटआउट में एक अज्ञात सेंसर है। इस सेंसर की जानकारी अभी अज्ञात है।
Advertisement

अलग से, एक अन्य टिपस्टर रोलैंड क्वांडट ने ट्वीट किया कि सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा का पार्ट प्रोडक्शन शुरू हो गया है। हालांकि वह दावे के साथ नहीं कह सके कि यह उत्पादन DVT हैंडसेट के नमूने के लिए है, या यह फाइनल उत्पादन है।

पिछले लीक से पता चला था कि सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा एंड्रॉयड 11 पर आधारित वन यूआई 3.0 पर चलेगा और इसमें 6.8 इंच का डायनामिक एमोलेड डिस्प्ले होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। यह भारत सहित विभिन्न बाज़ारों में Exynos 2100 चिपसेट पर काम करेगा, जबकि चीन और अमेरिका को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 875 चिपसेट मिलेगा।
Advertisement

Samsung Galaxy S21 Ultra में 108-मेगापिक्सल के प्राइमरी रियर सेंसर और 40-मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर मिलने की भी खबर है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है और यह S Pen को सपोर्ट कर सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.