Samsung Galaxy S21 सीरीज़ प्री-बुकिंग करने पर फ्री मिलेगा 3,849 रुपये का फोन कवर

Samsung वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, जो ग्राहक Samsung Galaxy S21 सीरीज़ स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग कराएंगे, उन्हें फ्री कवर दिया जाएगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 8 जनवरी 2021 14:30 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S21 सीरीज़ 14 जनवरी को होगी रिलीज़
  • सीरीज़ में शामिल होंगे तीन फोन
  • Galaxy Unpacked 2021 इवेंट के दौरान लॉन्च होंगे फोन

फ्री फोन कवर ऑफर केवल भारत के लिए हो सकता है उपलब्ध

Samsung Galaxy S21 सीरीज़ की प्री-बुकिंग भारत में खुल चुकी है और कंपनी आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 3,849 रुपये का फोन कवर बिल्कुल फ्री ऑफर कर रही है। फ्री फोन कवर हैंडसेट्स के साथ आने वाले बेनेफिट्स में से एक हैं, जो कि दक्षिण कोरियाई कंपनी ऑफर कर रही है। हाल ही में रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें दावा किया गया था कि Samsung Galaxy S21 और Galaxy S21 Plus स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को SmartTag और Galaxy Buds Live फ्री मिलेंगे। वहीं, जो ग्राहक Samsung Galaxy S21 Ultra की प्री-बुकिंग करते हैं, उन्हें Galaxy SmartTag और Galaxy Buds Pro फ्री मिलेंगे।

Samsung वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, जो ग्राहक Samsung Galaxy S21 सीरीज़ स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग कराएंगे, उन्हें फ्री कवर दिया जाएगा। फिलहाल, सैमसंग ने यह साफ नहीं किया है कि यह ऑफर किस फोन की खरीद पर उपलब्ध होगा Samsung Galaxy S21, Galaxy S21 Plus या फिर Galaxy S21 Ultra। यदि आप इन स्मार्टफोन को खरीदने के इच्छुक हैं, तो आप फोन लॉन्च के बाद ऑफर का लाभ उठान के लिए इसकी प्री-बुकिंग करा सकते हैं। सैमसंग ने कहा है कि फ्री स्मार्ट क्लियर कवर फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स में से एक है।

गैलेक्सी एस21 की प्री-बुकिंग करना के लिए इच्छुक ग्राहकों को VIP पास खरीदना होगा, जिसकी कीमत 2,000 रुपये है। इन ग्राहकों को प्राथमिकता पर गैलेक्सी एस21 सीरीज़ फोन की डिलिवरी की जाएगी। वीआईपी पास के साथ खरीद पर कुल बिल पर 2,000 रुपये की छूट प्राप्त होगी। हाल ही की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सैमसंग गैलेक्सी एस21 और गैलेक्सी एस21 प्लस के प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को स्मार्टटैग और गैलेक्सी बड्स लाइव फ्री मिलेंगे। जो लोग Samsung Galaxy S21 Ultra की प्री-बुकिंग करते हैं, उन्हें Galaxy SmartTag और Galaxy Buds Pro फ्री मिलेंगे।

Samsung Galaxy S21 सीरीज़ स्मार्टफोन को Galaxy Unpacked 2021 इवेंट के दौरान लॉन्च किया जा सकता है, जिसे Samsung.com पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। यह इवेंट 14 जनवरी को 10am EST (भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे) शुरू होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent telephoto cameras
  • Superb display
  • Solid battery life
  • Very good performance
  • Bad
  • Ads in some first-party apps
  • Expensive
  • Heats up under stress
  • Heavy and bulky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 2100

फ्रंट कैमरा

40-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1440x3220 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Capable cameras
  • Decent battery life
  • Bad
  • Lacks curved-edge QHD+ display
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 2100

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy S21, Galaxy Unpacked, Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  8. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  9. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.