Samsung Galaxy S21 का नया Olympic Games एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

स्पेसिफिकेशन्स में कोई बड़ा अंतर नहीं दिखाई देता है। वेबसाइट पर फोन की लिस्टिंग बताती है कि नए एडिशन में स्पेशल थीम मिलेगी और साथ ही डिफॉल्ट आइकॉन्स भी बदले होंगे।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जून 2021 11:36 IST
ख़ास बातें
  • Samsung ने लॉन्च किया Galaxy S20 का Olympic Edition
  • स्पेशल ओलंपिक लोगो के साथ आता है नया एडिशन
  • नया एडिशन थीम और कुछ अन्य छोटे फीचर्स के अलावा समान हार्डवेयर से है लैस

Samsung Galaxy S21 Olympic Edition को जापान में लॉन्च किया गया है

पिछले साल जापान में समर ओलंपिक गेम्स का आयोजन होना था, जिसके लिए Samsung ने अपने 2020 के फ्लैगशिप फोन Galaxy S20+ का Olympic Games एडिशन बनाया था, लेकिन कोरोनावायरस महामारी के चलते गेम्स के रद्द होने के साथ-साथ यह एडिशन भी लॉन्च नहीं हुआ। हालांकि अब सैमसंग ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप Samsung Galaxy S21 का Olympic Games Edition लॉन्च कर दिया है। अब क्योंकि यह ओलंपिक गेम्स के लिए खास बना है, इसलिए इसका बैक डिज़ाइन उसी से प्रेरित है। बैक पैनल पर नीचे ओलंपिक गेम्स का पांच रिंग वाला लोगो भी बना है।
 

Samsung Galaxy S21 5G Olympic Games Edition price

Samsung Japan ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए Galaxy S21 5G Olympic Edition के लॉन्च की घोषणा की है। नया एडिशन नेटवर्क कैरियर Docomo के साथ साझेदारी के तहत आता है और इसे Docomo अपने ऑलाइन रिटेल स्टोर के जरिए बेच रही है। लिस्टिंग के अनुसार, इसकी कीमत 112,464 Yen (लगभग 75,000 रुपये) है और यह 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इसे स्पेशल Phantom Blue कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। पैकेजिंग को भी Olympic Games के हिसाब से बदला गया है। हालांकि इस पैकेज में ग्राहकों को चार्जर नहीं मिलेगा।
 

Samsung Galaxy S21 5G Olympic Games Edition specifications

स्पेसिफिकेशन्स में कोई बड़ा अंतर नहीं दिखाई देता है। वेबसाइट पर फोन की लिस्टिंग बताती है कि नए एडिशन में स्पेशल थीम मिलेगी और साथ ही डिफॉल्ट आइकॉन्स भी बदले होंगे। इसके अलावा वॉलपेपर और ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले आइकॉन को भी खास तैयार किया गया है। इसके अलावा अन्य सभी हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स Samsung Galaxy S21 के समान हैं।

बता दें कि Samsung Galaxy S21 में 6.2 इंच FHD+ डायनामिक AMOLED 2X Infinity-O डिस्प्ले दी गई है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। यह Android 11 पर काम करता है। Samsung Galaxy S21 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और 64 मेगापिक्सल का फेस डिटेक्शन टेलीफोटो लेंस दिया गया है। इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है, जो सुपर फास्ट चार्जिंग और फास्ट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹12 हजार से सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  2. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  4. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  5. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹12 हजार से सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  4. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  5. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  6. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  7. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  8. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  9. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  10. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.