Samsung Galaxy S21 सीरीज़ और Galaxy Buds Pro की सेल भारत में शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स...

सैमसंग गैलेक्सी बड्स प्रो की कीमत भारत में 15,990 रुपये है। यह Samsung.com, Samsung Exclusive Stores व ऑनलाइन पोर्टल और लीडिंग रीटेल स्टोर्स पर आज से खरीद के लिए उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 जनवरी 2021 15:01 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S21 Ultra फोन S Pen सपोर्ट करता है
  • Samsung दे रहा अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर
  • Galaxy Buds Pro ग्राहकों को ICICI कार्ड पर मिलेगा 10 प्रतिशत इंस्टेंट कैश

Galaxy S21 और Galaxy S21+ और Galaxy S21 Ultra छह कलर ऑप्शन के साथ आते हैं

Samsung Galaxy S21 Ultra, Samsung Galaxy S21+, Samsung Galaxy S21 और Samsung Galaxy Buds Pro true wireless stereo (TWS) ईयरबड्स की ओपन सेल भारत में शुरू हो चुकी है। यह फोन्स और ईयरबड्स ई-कॉमर्स वेबसाइट पर कैशबैक ऑफर व एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ लिस्ट हैं। सैमसंग गैलेक्सी एस21 सीरीज़ Samsung की लेटेस्ट फ्लैगशिप सीरीज़ है और गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा S सीरीज़ का पहला ऐसा मॉडल है जो कि S पेज सपोर्ट के साथ आता है। सैमसंग गैलेक्सी बड्स प्रो एडवांस फीचर से लैस है, जैसे एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC), वायरलेस चार्जिंग और आईपीएक्स7 वाटर रसिस्टेंस आदि।
 

Samsung Galaxy S21 Ultra, Samsung Galaxy S21+, Samsung Galaxy S21 price in India, sale offers

टॉप-ऑफ-द-लाइन Samsung Galaxy S21 Ultra स्मार्टफोन की कीमत 1,05,999 रुपये से शुरू होती है। यह कीमत इसके 12 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की है। इसके टॉप एंड मॉडल 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 1,16,999 रुपये है। वहीं, दूसरी ओर Samsung Galaxy S21+ की शुरुआती कीमत 81,999 रुपये है। यह कीमत इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 85,999 रुपये है। अंत में वनीला Samsung Galaxy S21 की कीमत भारत में 69,999 रुपये है, जो कि 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की है। वहीं इसके 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 73,999 रुपये है।
Advertisement

यह तीनों ही फोन Samsung.com, Samsung Exclusive Stores व ऑनलाइन पोर्टल जैसे Amazon और लीडिंग रीटेल स्टोर्स पर आज से खरीद के लिए उपलब्ध है। Galaxy S21 और Galaxy S21+ और Galaxy S21 Ultra छह कलर ऑप्शन के साथ आते हैं, जिसमें फैंटम ब्लैक, फैंटम ग्रे, फैंटम पिंक, फैंटम सिल्वर, फैंटम वॉयलेट और फैंटम व्हाइट कलर शामिल हैं।

सेल ऑफर्स की बात करें, तो HDFC Bank क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड के साथ सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा पर 10,000 रुपये तक का कैशबैक, गैलेक्सी एस21 प्लस पर 7,000 रुपये तक का कैशबैक और गैलेक्सी एस21 पर 5,000 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। Samsung अपग्रेड प्रोग्रान के तहत ग्राहकों को पुराने फोन के बदले गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा पर 7,000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस, गैलेक्सी एस21प्लस पर 6,000 रुपये का बोनस और गैलेक्सी एस21 पर 5,000 रुपये का अपग्रेड बोनस मिल रहा है। सैमसंग ने यह भी जानकारी दी है कि जो ग्राहक गैलेक्सी एस20 सीरीज़, गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़, गैलेक्सी एस10 सीरीज़ और गैलेक्सी नोट 10 सीरीज़ को अपग्रेड करते हैं, उन्हें गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा पर 10,000 रुपये का अपग्रेड बोनस, गैलेक्सी एस21 प्लस पर 7,000 रुपये का बोनस और गैलेक्सी एस21 पर 5,000 रुपये का बोनस मिलेगा।  
 

Samsung Galaxy Buds Pro price in India, sale offers

सैमसंग गैलेक्सी बड्स प्रो की कीमत भारत में 15,990 रुपये है। यह Samsung.com, Samsung Exclusive Stores व ऑनलाइन पोर्टल और लीडिंग रीटेल स्टोर्स पर आज से खरीद के लिए उपलब्ध हैं। इनमें आपको ब्लैक, वॉयलेट और सिल्वर कलर ऑप्शन खरीद के लिए मिलता है। लॉन्च ऑफर में ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत इंस्टेट कैशबैक के साथ-साथ ईएमआई ट्रांसजेक्शन का विकल्प भी मिलता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent telephoto cameras
  • Superb display
  • Solid battery life
  • Very good performance
  • Bad
  • Ads in some first-party apps
  • Expensive
  • Heats up under stress
  • Heavy and bulky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 2100

फ्रंट कैमरा

40-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1440x3220 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Capable cameras
  • Decent battery life
  • Bad
  • Lacks curved-edge QHD+ display
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 2100

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact
  • Good performance
  • Capable cameras
  • Bad
  • Polycarbonate back
  • Average battery life
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 2100

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Secure, noise isolating fit?
  • Decent active noise cancellation?
  • Good companion app on Android?
  • Detailed, natural sound?
  • Good battery life?
  • Bad
  • Needs a Samsung source device for best sound quality?
  • No iOS app at launch time?
  • Voice detect doesn?t always work
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.