32MP सेल्फी कैमरा वाला Samsung Galaxy S21 FE 5G भारत में लॉन्च, परचेज पर 5,000 रुपये का कैशबैक ऑफर

Samsung Galaxy S21 FE 5G की कीमत भारत में 54,999 रुपये है, जिसमें फोन का 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं, फोन के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 58,999 रुपये है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 जनवरी 2022 16:33 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S21 FE 5G पर मिल रहा है कैशबैक ऑफर
  • सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई 5जी में 4,500mAh की बैटरी दी गई है
  • भारतीय वेरिएंट Exynos 2100 प्रोसेसर से लैस है

यह फोन Graphite, Lavender, Olive और White कलर ऑप्शन में पेश किया गया है

Samsung Galaxy S21 FE 5G स्मार्टफोन को भारत में आज सोमवार को लॉन्च कर दिया गया है। यह नया Samsung फोन Galaxy S20 FE 5G का सक्सेसर है, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया है। वहीं, यह रेगुलर Galaxy S21 फोन का बदलाव हुआ अवतार है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट एमोलेड डिस्प्ले मौजूद है। सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई 5जी फोन का भारतीय वेरिएंट Exynos 2100 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें चार कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। गैलेक्सी एस21 एफई 5जी फोन की टक्कर भारतीय मार्केट में OnePlus 9 और Asus ROG Phone 5 फोन के साथ होगी।
 

Samsung Galaxy S21 FE 5G price in India, launch offers

Samsung Galaxy S21 FE 5G की कीमत भारत में 54,999 रुपये है, जिसमें फोन का 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं, फोन के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 58,999 रुपये है। यह फोन Graphite, Lavender, Olive और White कलर ऑप्शन में पेश किया गया है और इस फोन की सेल Amazon, Samsung.com और लीडिंग ऑनलाइन पोर्टल्स के जरिए कल 11 जनवरी से शुरू होगी।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई 5जी फोन पर HDFC Bank कार्ड ट्रांसजेक्शन पर 5,000 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है, जिसके बाद फोन की कीमत 49,999 रुपये तक हो जाती है। कंपनी ने अपने बयान में जानकारी दी है कि यह कैशबैक ऑफर 17 जनवरी तक ही उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy S21 FE 5G की कीमत यूरोप में GBP 699 (लगभग 70,200 रुपये) तय की गई थी, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत थी। इस फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 749 (लगभग 75,200 रुपये) थी।
 

Samsung Galaxy S21 FE 5G specifications

सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई 5जी फोन Android 12 पर आधारित One UI 4 पर काम करता है। फोन में 6.4-इंच का फुल-एचडी+ डायनमिक एमोलेड 2एक्स डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट के साथ आता है। यह फोन 5nm Exynos 2100 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी LPDDR5 रैम मिलती है। फोटो और वीडियो के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जो एफ/1.8 वाइड-एंगल लेंस के साथ स्थित है। इसके अलावा आपको इस सेटअप में एक 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, Galaxy S21 FE 5G में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है, जिसका अपर्चर एफ/ 2.2 है।

फोन 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज विकल्प मौजूद हैं। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और USB Type-C पोर्ट शामिल है। फोन को बड़ी स्क्रीन से कनेक्ट करने के लिए इसमें Wireless Dex सपोर्ट दिया गया है।
Advertisement

फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है। फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 25W फास्ट वायर्ड चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यह फोन 7.9mm मोटा है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, low weight
  • Vibrant 120Hz display
  • Polished software experience
  • IP68 rating and wireless charging
  • Dependable cameras
  • Speedy all-round performance
  • Bad
  • No bundled fast charger
  • Lukewarm upgrade over predecessor
  • Missing microSD card slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकता है Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, WPC डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  2. Upcoming Smartphones This Week: Infinix Smart 20, Realme P4R 5G, Tecno Pova 8 जैसे धांसू फोन होंगे इस हफ्ते लॉ
  3. Meta का Hatch देगा ChatGPT, Claude को टक्कर! AI एजेंट लाने की तैयारी में कंपनी
  4. 7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Vivo का तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकता है Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, WPC डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta का Hatch देगा ChatGPT, Claude को टक्कर! AI एजेंट लाने की तैयारी में कंपनी
  3. Portronics Titan 35 पावर बैंक लॉन्च, 20000mAh की बैटरी कैपेसिटी, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस
  4. 140W पावर वाला 25,000mAh का पावरबैंक Belkin ने किया लॉन्च, लैपटॉप को करेगा फास्ट चार्ज!
  5. Vivo X Fold 6 में मिलेंगे AI फीचर्स, नया यूजर इंटरफेस, जल्द होगा लॉन्च
  6. WWDC 2026: जाने कैसे देखें लाइव स्ट्रीम, Apple के इस इवेंट में होगी ये घोषणाएं
  7. 5200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा से लैस Infinix Smart 20 लॉन्च, जानें क्या है खास
  8. Google Photos में फोटो Unblur का कैसे करें उपयोग, ये है आसान तरीका
  9. OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro हो रहे 10 जून को लॉन्च, अभी जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस
  10. Amazon Mega Deal Days: स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी पर मिल रहा गजब का डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.