Samsung के इस पॉपुलर फोन के यूजर्स नहीं उठा पाएंगे Android 17 के लुत्फ, मिल रहा है आखिरी अपडेट

Samsung ने अब अपना वादा पूरा करते हुए 2022 के पॉपुलर बजट फ्लैगशिप फोन - Samsung Galaxy S21 FE के लिए One UI 8 अपडेट के रूप में आखिरी बड़ा OS अपग्रेड रिलीज कर दिया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2025 15:05 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S21 FE को Android 16-बेस्ड One UI 8 अपडेट मिल रहा है
  • यह फोन के लिए आखिरी बड़ा OS अपग्रेड होगा
  • इस डिवाइस के लिए सिक्योरिटी पैच और ऑप्टिमाइजेशन अपडेट जारी होते रहेंगे

Samsung Galaxy S21 FE को 2022 में लॉन्च किया गया था

Samsung Galaxy S21 FE को आखिरकार अपना आखिरी OS अपडेट मिलने जा रहा है। यूजर्स अब अपने फोन में Android 16-बेस्ड One UI 8 का लुत्फ उठा सकेंगे, लेकिन ये अपडेट इस स्मार्टफोन मॉडल के लिए आखिरी अपडेट के रूप में आएगा। सैमसंग ने Galaxy S21 FE को जनवरी 2022 में ग्लोबली लॉन्च किया था और उस समय इस फोन को 4 मेजर OS अपडेट देने का वादा किया था। 

Samsung ने अब अपना वादा पूरा करते हुए 2022 के पॉपुलर बजट फ्लैगशिप फोन - Samsung Galaxy S21 FE के लिए One UI 8 अपडेट के रूप में आखिरी बड़ा OS अपग्रेड रिलीज कर दिया है। ये धीरे-धीरे सभी हैंडसेट्स को मिलेगा। Samsung के इस "Fan Edition" के यूजर्स को Android 16-बेस्ड One UI 8 अपडेट के बाद अब कोई बड़ा OS अपग्रेड नहीं मिलेगा। 

लेटेस्ट अपडेट के साथ Galaxy S21 FE में नया यूजर एक्सपीरियंस और साथ ही परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन जोड़े गए है। Samsung ने Galaxy S21 FE के लॉन्च के समय चार बड़े OS अपग्रेड देने का वादा किया था। One UI 8 का ये अपडेट Android 16 पर आधारित है। 

हालांकि, बता दें कि Galaxy S21 FE फोन के लिए अभी भी सिक्योरिटी पैच और अन्य ऑप्टिमाजेशन्स वाले अपडेट्स रिलीज किए जाते रहेंगे। ये आखिरी अपडेट केवल OS अपग्रेड का है, यानी फोन को Android 17 आधारित One UI वर्जन नहीं मिलेगा।

हाल ही में Samsung Galaxy A03s, Galaxy A52s, Galaxy F42 5G और Galaxy M32 5G के लिए भी सॉफ्टवेयर सपोर्ट खत्म किया गया है। इन चारों फोन्स को 2021 में लॉन्च किया गया था और तब Samsung ने इनके लिए 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया था। कंपनी ने वो प्रॉमिस पूरा भी किया और अब सितंबर 2025 के बाद इन फोन्स को किसी तरह का अपडेट नहीं दिया जाएगा। Galaxy S21 FE के विपरीत इन चारों फोन्स को अब सिक्योरिटी या ऑप्टिमाइजेशन्स के अपडेट्स भी नहीं मिलेंगे।

Advertisement

Samsung Galaxy S21 FE को कौन सा नया अपडेट मिल रहा है?

Samsung Galaxy S21 FE को Android 16-बेस्ड One UI 8 अपडेट मिल रहा है। यह फोन के लिए आखिरी बड़ा OS अपग्रेड होगा, जिसे Samsung धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक रोलआउट कर रहा है।

क्या Galaxy S21 FE को अब और कोई OS अपडेट मिलेगा?

नहीं, Galaxy S21 FE को अब Android 16-बेस्ड One UI 8 के बाद कोई बड़ा OS अपडेट नहीं मिलेगा। यह इस फोन के लिए चौथा और आखिरी मेजर अपग्रेड है।

क्या Galaxy S21 FE को सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे?

हां, Samsung इस डिवाइस के लिए सिक्योरिटी पैच और ऑप्टिमाइजेशन अपडेट जारी करता रहेगा। केवल बड़े OS अपग्रेड बंद होंगे, छोटे अपडेट्स मिलते रहेंगे।

Advertisement

Samsung Galaxy S21 FE को कितने OS अपडेट्स का वादा किया गया था?

Samsung ने 2022 में इस फोन को लॉन्च करते समय 4 मेजर OS अपडेट देने का वादा किया था। One UI 8 (Android 16) के साथ कंपनी ने यह वादा पूरा कर दिया है।

किन अन्य Samsung फोन्स का सॉफ्टवेयर सपोर्ट हाल ही में खत्म हुआ है?

Samsung ने हाल ही में Galaxy A03s, Galaxy A52s, Galaxy F42 5G और Galaxy M32 5G के लिए भी सॉफ्टवेयर सपोर्ट समाप्त कर दिया है। इन फोन्स को अब न तो OS और न ही सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.