Samsung Galaxy S20+ 5G का स्पेशल ओलंपिक एडिशन हुआ लॉन्च, जानें क्या है खास

Samsung Galaxy S20+ 5G Olympic Edition के रियर पैनल पर ओलंपिक लोगो दिया गया है। ओलंपिक लोगो के ठीक ऊपर 'टोक्यो 2020' नाम भी शामिल है। Samsung इस साल टोक्यो में होने वाले Olympic 2020 का प्रायोडक है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 20 मार्च 2020 09:55 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S20+ 5G Olympic Edition मैच गोल्ड कलर में आता है
  • इस एडिशन में स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट शामिल हो सकता है
  • यह सैमसंग स्पेशल एडिशन 18 मार्च से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो चुका है

Samsung Galaxy S20+ 5G Olympic Edition मैट गोल्ड कलर में आता है

Samsung Galaxy S20+ 5G का अब एक विशेष ओलंपिक वेरिएंट लॉन्च हुआ है, जो 18 मार्च को प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया गया था। यह स्मार्टफोन वेरिएंट जापानी नेटवर्क एनटीटी डोकोमो की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है और फिलहाल केवल जापान में उपलब्ध है। फोन सिंगल मैट गोल्ड रंग में उपलब्ध है जिसके रियर पैनल पर ओलंपिक लोगो दिया गया है। ओलंपिक लोगो के ठीक ऊपर 'टोक्यो 2020' नाम भी दिखाई दे रहा है। बता दें कि Olympic 2020 का प्रायोडक Samsung है और यदि कारण हो सकता है कि कंपनी ने यह स्पेशल एडिशन लॉन्च किया हो। सैमसंग ने स्मार्टफोन के प्रोडक्शन के लिए विशेष रूप से NTT Docomo का सहयोग किया है। यह स्पष्ट नहीं है कि Samsung Galaxy S20+ 5G ओलंपिक संस्करण किसी अन्य बाजारों में लॉन्च होगा या नहीं।
 

Samsung Galaxy S20+ 5G Olympic Edition price

सैमसंग गैलेक्सी एस20+ 5जी ओलंपिक गेम्स एडिशन 18 मार्च को एनटीटी डोकोमो की वेबसाइट पर बुकिंग के लिए पेश किया गया था। वेबसाइट के मुताबिक,  फोन इस साल जून तक ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं होगा। एनटीटी डोकोमो की वेबसाइट पर ओलंपिक एडिशन की कीमत भी फिलहाल लिस्ट नहीं की गई है। GSMArena की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्मार्टफोन का एक ही वेरिएंट होगा, जिसमें 128 जीबी स्टोरेज होगा। Samsung Galaxy S20+ 5G Olympic Edition की कीमत 114,840 येन (लगभग 78,400 रुपये) में उपलब्ध होगा।
 

Samsung Galaxy S20+ 5G Olympic Edition specifications

जापानी वेबसाइट पर लिस्टेड स्पेसिफिकेशन के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एस20+ 5जी और सैमसंग गैलेक्सी एस20+ 5जी ओलंपिक एडिशन दोनों समान फीचर्स के साथ आते हैं।

हालांकि वेबसाइट में डिस्प्ले की जानकारी या स्मार्टफोन के माप की जानकारी नहीं देती है, इसलिए, यह स्पष्ट नहीं है कि सैमसंग स्पेशल एडिशन में शामिल डिस्प्ले का साइज़ क्या होगा। याद दिला दें कि फरवरी में लॉन्च किया गया Samsung Galaxy S20+ 5G स्मार्टफोन 1440x3200 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 20:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.70-इंच डिस्प्ले के साथ आता था।
Advertisement

डिस्प्ले के अलावा गैलेक्सी एस20+ 5जी ओलंपिक एडिशन 12 जीबी रैम और 4,500 बैटरी के साथ आएगा। क्योंकि फोन जापानी बाजार में आ रहा है, इसलिए हम इसमें स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट की उम्मीद कर सकते हैं। जहां तक ​​कैमरों का सवाल है सैमसंग स्पेशल एडिशन में एक 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दूसरा 64-मेगापिक्सल का कैमरा और तीसरा 12-मेगापिक्सल का कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 10-मेगापिक्सल का कैमरा है जो ऑटोफोकस फीचर के साथ आता है।

अपने ग्लोबल वेरिएंट के समान, Samsung Galaxy S20+ 5G Olympic Edition भी एक डुअल-सिम (जीएसएम और जीएसएम) स्मार्टफोन है। इसमें ग्लोबल एडिशन की तरह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फास्ट चार्जिंग आदि फीचर्स भी शामिल हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.