Samsung Galaxy On Nxt शुक्रवार को 4,000 रुपये सस्ते में मिलेगा

सैमसंग ने इसी साल अप्रैल में अपने गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट स्मार्टफोन का ज़्यादा स्टोरेज वाला वेरिएंट लॉन्च किया था। 64 जीबी स्टोरेज वाले सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट को 16,900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2017 13:35 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट का 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अप्रैल में लॉन्च हुआ था
  • फोन, शुक्रवार को 12,900 रुपये में मिलेगा
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
सैमसंग ने इसी साल अप्रैल में अपने गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट स्मार्टफोन का ज़्यादा स्टोरेज वाला वेरिएंट लॉन्च किया था। 64 जीबी स्टोरेज वाले सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट को 16,900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। फ्लिपकार्ट पर मिलने वाला यह फोन अब शुक्रवार, 22 दिसंबर को छूट के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी, क्रिसमस के मौके पर Galaxy On Nxt पर छूट दे रही है।

शुक्रवार को Samsung Galaxy On Nxt स्मार्टफोन 12,900 रुपये में मिलेगा। बता दें कि फ्लिपकार्ट ने अभी किसी तरह के ऑफर का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, शुक्रवार को होने वाली सेल में स्मार्टफोन पर दिए जाने वाले ऑफर की जानकारी दी जा सकती है। बता दें कि हाल ही में आयोजित हुई फ्लिपकार्ट न्यू पिंच डेज़ सेल में इस स्मार्टफोन को 11,900 रुपये में उपलब्ध कराया गया था। इसके अलावा फोन पर एक्सचेंज ऑफर और नो कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर भी दिए गए थे।

यह फोन मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन से लैस है और इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 3 जीबी रैम। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। डुअल-नैनो-सिम स्लॉट के साथ आने वाले सैमसंग के इस फोन में मौजूद होगी 3300 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 21 घंटे तक का 3जी टॉक टाइम देने का दावा किया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। दोनों ही कैमरे एफ/1.9 अपर्चर वाले हैं। रियर कैमरे के साथ फ्लैश मौजूद है और यह फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीएस, ब्लूटूथ 4.1, वाई-फाई 802.11एन और वाई-फाई डायरेक्ट शामिल हैं। होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी इंटिग्रेटेड है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.