सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में हो सकता है 6 इंच डिस्प्ले, लिस्टिंग से हुआ खुलासा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 4 जुलाई 2016 13:55 IST
सैमसंग के आने वाले स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 7 को लेकर लीक में लगातार जानकारी सामने आ रही है। अब सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के डिस्प्ले के बारे में नया खुलासा हुआ है। नए नोट को भारतीय इंपोर्ट/एक्सपोर्ट वेबसाइट ज़ौबा पर लिस्ट किया गया है।

ज़ौबा पर हुई लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 को 6 इंच डिस्प्ले वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता। मॉडल नंबर एसएम-एन930आर4 नाम से ज़ौबा पर लिस्ट किये गए डिवाइस के 6 इंच स्क्रीन साइज़ में आने का पता चला है। इससे पहले खबरों और लीक में नए नोट में 5.7 इंच स्क्रीन होने की बात सामने आई थी। फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिली है कि 6 इंच स्क्रीन वेरिएंट को नोट 7 या नोट 7 एज़ में से किस वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

पिछले हफ्ते ही लीक तस्वीरों से सैमसंग के आने वाले फ्लैगशिप नोट में आइरिस स्कैनर का खुलासा हुआ है। इस तस्वीर में गैलेक्सी नोट 7 के फ्रंट पैनल को गैलेक्सी नोट 7 एज के पैनल के पास रखा गया है। नोट 7 के फ्रंट पैनल पर ईयरपीस के पास तीन छेद स्पष्ट देखे जा सकते हैं। यह एक आइरिस स्कैनर हो सकता है जिससे आप अपनी आंखों से स्कैन करके ही फोन को अनलॉक कर सकेंगे।

इन तस्वीरों में फोन का फ्रंट कैमरा भी दिख रहा है। इसके अलावा इन लीक तस्वीरों में ईयरपीस के नीचे सैमसंग की ट्रेडमार्क ब्रांडिंग भी नहीं दिख रही है। क्योंकि इस जगह पर कंपनी ने अतिरिक्त सेंसर दिए हैं।
Advertisement

इससे पहले एक रिपोर्ट में सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 दो वेरिएंट लॉन्च होने का दावा किया गया था। एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 वाला और दूसरा एक्सीनॉस 8893 चिपसेट से लैस। कयास लगाए जा रहे हैं कि स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर वाले वर्ज़न को अमेरिका जैसे चुनिंदा मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, एक्सीनॉस मॉडल की बिक्री भारत जैसे इमर्ज़िंग मार्केट में होगी।
Advertisement

खबरों के मुताबिक, गैलेक्सी नोट 7 में 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज, एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, एक 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा (डुअल-पिक्सल फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ), 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और वाटर व डस्ट रेजिस्टेंस के लिए आईपी68 सर्टिफिकेशन होगा। फोन में 3600 एमएएच की बैटरी होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.