Samsung Galaxy Note 5 और Galaxy Edge+ लॉन्च, 4GB RAM से हैं लैस

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 14 अगस्त 2015 12:07 IST
गुरुवार को न्यूयॉर्क में आयोजित Galaxy Unpacked 2015 इवेंट में सैमसंग (Samsung) ने अपने गैलेक्सी नोट 5 (Galaxy Note 5) और गैलेक्सी एस6 एज़+ (Galaxy S6 Edge+) स्मार्टफोन को पेश किया। इस मौके पर सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के आईटी और मोबाइल डिविज़न के प्रेसिडेंट और सीईओ जेके शिन भी मौजूद थे। कंपनी को उम्मीद है कि वह इन दो नए फ्लैगशिप फैबलेट के दम पर मार्केट में एक जोरदार वापसी कर पाएगी। दोनों ही स्मार्टफोन चुनिंदा मार्केट में इस महीने के अंत तक उपलब्ध करा दिए जाएंगे और सितंबर के अंत तक ज्यादातर मार्केट में।

Samsung Galaxy Note 5 और Samsung Galaxy S6 Edge+ के लिए बुकिंग अमेरिका में गुरुवार से ही शुरू हो गई। स्मार्टफोन 21 अगस्त से उपलब्ध कराया जाएगा। अमेरिका में AT&T के जरिए Galaxy Note 5 का 32GB वेरिएंट $739.99 (करीब 48,400 रुपये) में उपलब्ध होगा और 64GB वेरिएंट $839.99 (करीब 54,800 रुपये) में। वहीं, Galaxy S6 Edge+ के 32GB वेरिएंट की कीमत $814.99 (करीब 53,300 रुपये) और 64GB वेरिएंट की कीमत $914.99 (59,800 रुपये) है। Samsung ने बताया कि Galaxy Note 5 को चुनिंदा मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा जबकि Galaxy S6 Edge+ ज़्यादा मार्केटों में मिलेगा।

जैसा कि सैमसंग गैलेक्सी एस6 (Samsung Galaxy S6) और गैलेक्सी एस6 एज़ (Galaxy S6 Edge) में देखने को मिला था, Samsung Galaxy Note 5 और Galaxy S6 Edge+ के स्पेसिफिकेशन भी एक जैसे हैं। फ़र्क सिर्फ डिस्प्ले का है। Samsung Galaxy S6 Edge+ में पुराने वर्ज़न S6 Edge की तरह डुअल एज़ डिस्प्ले है। वहीं, Galaxy Note 5 में एक नया और बेहतर एस पेन भी दिया गया है।

(यह भी देखें: Samsung Galaxy Note 5 बनाम Samsung Galaxy Note 4)

एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप (Android 5.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड Samsung Galaxy Note 5 और Galaxy S6 Edge में 5.7 इंच का QHD (1440x2560 pixels) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 515ppi। दोनों ही डिवाइस में octa-core Exynos 7420 प्रोसेसर मौजूद हैं जिसमें 2.1GHz स्पीड वाले चार Cortex-A57 कोर और 1.5GHz स्पीड वाले चार Cortex-A53 कोर शामिल किए गए हैं। दोनों ही हैंडसेट 4GB के रैम (RAM) साथ आएंगे।
Advertisement

(यह भी देखें: Samsung Galaxy S6 Edge+ बनाम Samsung Galaxy S6 Edge बनाम Samsung Galaxy S6)

दोनों ही डिवाइस में f/1.9 एपरचर वाले 16 मेगापिक्सल के रियर कैमरे हैं जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। होम बटन को दो बार दबाकर कैमरा ऐप खोला जा सकता है। वैसे होम बटन ही फिंगरप्रिंट स्कैनर का भी काम करता है। डिवाइस में एक लाइव ब्रॉडकास्ट फ़ीचर मौजूद होने की भी बात कही गई।
दोनों ही डिवाइस में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मौजूद नहीं है और यह 3000mAh की बैटरी के साथ आएंगे। Samsung का कहना है कि दोनों ही डिवाइस की बैटरी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेंगे।

Advertisement
कनेक्टिविटी की बात करें तो Galaxy Note 5 और Galaxy S6 Edge+ में 4G LTE Cat. 9 या Cat. 6 मॉडम होगा, जो मार्केट पर निर्भर करेगा। अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो डिवाइस ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 a/b/g/n/ac, GPS/ A-GPS और माइक्रो-यूएसबी 2.0 के सपोर्ट के साथ आएंगे। गौर करने वाली बात है कि इन डिवाइस में USB 3.1 Type-C मौजूद नहीं है, जैसा कि पहले से उम्मीद थी।

Samsung Galaxy Edge+ का डाइमेंशन 154.4x75.8x6.9mm है और वज़न 153 ग्राम। हालांकि, Galaxy Note 5 थोड़ा ज्यादा मोटा और वज़नदार है। इसकी वजह है S Pen का मौजूद होना। इस डिवाइस का डाइमेंशन 153.2x76.1x7.6mm है और वज़न 171 ग्राम। दोनों ही स्मार्टफोन के व्हाइट पर्ल (White Pearl), ब्लैक सेफ़ायर (Black Sapphire), गोल्ड प्लेटिनम (Gold Platinum) और सिल्वर टाइटेनियम (Silver Titanium) कलर वेरिएंट उपलब्ध होंगे।
Advertisement

कंपनी ने इन दोनों हैंडसेट के साथ कई एक्सेसरी भी लॉन्च किए। इनमें क्लियर व्यू कवर, वायरलेस चार्जर, लेवल हेडफोन, बैटरी पैक और नया कीबोर्ड कवर शामिल हैं। BlackBerry जैसा कीबोर्ड कवर दोनों ही डिवाइस के लिए उपलब्ध होगा। Samsung ने यह भी बताया कि दोनों ही डिवाइस में SideSync फ़ीचर के लिए सपोर्ट मौजूद है जो पर्सनल कंप्यूटर- स्मार्टफोन इंटिग्रेशन के काम आता है। दोनों ही फोन में Samsung Knox Active Protection और My Knox ऐप मौजूद होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  2. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  2. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  9. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  10. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.