Samsung Galaxy Note 10+ की तस्वीरें हुई लीक

Samsung Galaxy Note 10+ की कथित हैंड्स ऑन तस्वीरों लीक हो गई हैं। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10+ के बारे में जानें।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 जून 2019 10:19 IST

Samsung Galaxy Note 10+ की तस्वीरें हुई लीक

Photo Credit: YouTube/TechTalkTV

Samsung Galaxy Note 10+ की कथित हैंड्स ऑन तस्वीरों लीक हो गई हैं। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि Samsung के आगामी स्मार्टफोन का नाम Galaxy Note 10 Pro हो सकता है। तस्वीर में हैंडसेट के फ्रंट पैनल पर होल-पंच डिस्प्ले है जो इस साल लॉन्च हुए Galaxy S10 में दिए एमोलेड पैनल-समर्थित इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले की तरह हो सकता है। हैंड्स ऑन तस्वीरों में Galaxy Note 10+ मॉडल के पिछले हिस्से में एलईडी फ्लैश और टाइम-ऑफ-फ्लाइट के साथ वर्टिकल कैमरा सेटअप की झलक भी देखने को मिली है। ऐसा कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy Note 10 के साथ Galaxy Note 10 Pro के बजाय Galaxy Note 10+ को लॉन्च कर सकती है। Galaxy S10 सीरीज़ के साथ भी कंपनी ने ऐसा ही किया था, गैलेक्सी एस10 के साथ Galaxy S10+ को उतारा गया था।

YouTube पर टेक्नोलॉजी चैनल TechTalkTV ने कथित Galaxy Note 10+ की हैंड्स ऑन तस्वीरों को लीक किया है। तस्वीरों में सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच डिस्प्ले की झलक मिली है जो कि फ्रंट पैनल के बीचों-बीच है। इसके अलावा चैनल ने दावा किया है कि पहले Galaxy Note 10 Pro के नाम सामने आ रहा था लेकिन कंपनी गैलेक्सी नोट 10 प्रो के बजाय Galaxy Note 10+ को उतारेगी।

फोन के पिछले हिस्से पर वर्टिकल कैमरा सेटअप दिया है, तस्वीर ब्लर होने की वज़ह से यह साफ नहीं है कि फोन में तीन रियर कैमरे हैं या फिर चार। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि Galaxy Note 10+ क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है। इसके अलावा एलईडी फ्लैश के साथ टाइम-ऑफ-फ्लाइट सेंसर भी है।

बता दें कि ये सभी जानकारी लीक से सामने आई है, सैमसंग ने किसी भी गैलेक्सी नोट 10 मॉडल की पुष्टि फिलहाल नहीं की है। इस माह के शुरुआत में एक रिपोर्ट से पता चला था कि Samsung 7 अगस्त को Galaxy Note 10 सीरीज़ को लॉन्च कर सकती है। कंपनी दो गैलेक्सी नोट मॉडल के साथ 5जी वेरिएंट को भी उतार सकती है। Galaxy Note 10 सीरीज़ की कीमत 1,100-1,200 डॉलर (लगभग 76,000 रुपये-82,800 रुपये) के बीच हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Realme 16 5G vs iQOO Neo 10 5G vs OnePlus Nord 6, जानें कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. AKAI Summer Collection भारत में लॉन्च; बजट से प्रीमियम तक, फ्रिज और AC की लंबी रेंज
  3. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Airtel की नई 5G सर्विस पर विवाद, सरकारी जांच के घेरे में मामला; क्या प्रीपेड यूजर्स पर पड़ेगा असर?
  5. अब ChatGPT बना देगा पूरा PowerPoint प्रेजेंटेशन, OpenAI ने लॉन्च किया नया फीचर
  6. 4 चट्टानें आज धरती से टकराने वाली हैं? NASA ने दिया एस्टरॉयड अलर्ट
  7. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  8. Xiaomi 17T भारत में होगा 4 जून को लॉन्च, जानें कैसे होंगे फीचर्स
  9. Facebook मैसेंजर पर कैसे करें सीक्रेट कन्वर्सेशन, कोई दूसरा नहीं देख पाएगा
  10. Realme 16 5G vs iQOO Neo 10 5G vs OnePlus Nord 6, जानें कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.