50MP सेल्‍फी कैमरा, एमोलेड डिस्‍प्‍ले, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M55s भारत में लॉन्‍च, कीमत कर देगी खुश!

Samsung Galaxy M55s : 26 सितंबर से यह फोन एमेजॉन समेत सैमसंग की ऑनलाइन शॉप पर मिलेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 सितंबर 2024 16:04 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M55s स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • 5000mAh बैटरी, 50 एमपी सेल्‍फी कैमरा से पैक
  • 19999 रुपये की शुुरआती कीमत में लॉन्‍च हुआ फोन

यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर चलता है, जिसमें OneUI 6.1 की लेयर है।

Samsung Galaxy M55s Launched : सैमसंग ने भारत में एक नया स्‍मार्टफोन Samsung Galaxy M55s लॉन्‍च किया है। स्‍नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर से लैस फोन में एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। फोन में 12 जीबी तक रैम मिलती है और 45 वॉट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000 एमएएच की बैटरी है। Samsung Galaxy M55s में ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन सपोर्ट वाला 50 एमपी का मेन कैमरा दिया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 20 हजार रुपये से कम है और इस दाम में 50 एमपी का सेल्‍फी कैमरा भी ये डिवाइस ऑफर कर रही है।
 

Samsung Galaxy M55s Price in India, availability   

Samsung Galaxy M55s की कीमत 8GB रैम और 128GB स्‍टोरेज मॉडल के लिए 19999 रुपये है। दो और वेरिएंट लाए गए हैं, जिनकी कीमतों का खुलासा होना बाकी है। 26 सितंबर से यह फोन एमेजॉन समेत सैमसंग की ऑनलाइन शॉप पर मिलेगा। SBI क्रेडिट कार्ड पर 2 हजार रुपये का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट दिया जा रहा है। 
 

Samsung Galaxy M55s specifications, features 

Samsung Galaxy M55s में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जोकि 2400x1080 पिक्‍सल्‍स वाले फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन से पैक्‍ड है। इसमें 120 हर्त्‍ज तक रिफ्रेश रेट मिलता है और पीक ब्राइटनैस 1 हजार निट्स है।  

Samsung Galaxy M55s में स्‍नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर मिलता है। उसके साथ एड्र‍िनो 644 जीपीयू पेयर है। फोन में 12 जीबी तक रैम दी गई है। फोन में एसडी कार्ड लगाने का ऑप्‍शन है, जिससे स्‍टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। 
Advertisement

यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर चलता है, जिसमें OneUI 6.1 की लेयर है। Samsung Galaxy M55s में ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन सपोर्ट वाला 50 एमपी का मेन कैमरा है। साथ में 8 एमपी का अल्‍ट्रावाइड लेंस और 2 एमपी का मैक्रो कैमरा है। यह 50 एमपी के सेल्‍फी कैमरा के साथ आता है। 

5 हजार एमएएच की बड़ी बैटरी फोन में दी गई है जो 45 वॉट की फास्‍ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अन्‍य सुविधाओं में स्‍टीरियो स्‍पीकर्स और इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं। 
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  4. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  2. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  4. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  6. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  8. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  10. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.