Samsung Galaxy M40 को नए सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ मिला लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच

Samsung Galaxy M40 Update: सैमसंग गैलेक्सी एम40 को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। गैलेक्सी एम40 अपडेट के बारे में जानें।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 अगस्त 2019 11:35 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M40 Update के साथ आ रहा है क्यूआर स्कैनर
  • 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है सैमसंग गैलेक्सी एम40 में
  • सैमसंग गैलेक्सी एम40 अपडेट का सॉफ्टवेयर वर्जन M405FDDU1ASH1 है

Samsung Galaxy M40 Update: सैमसंग गैलेक्सी एम40 को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट

Samsung Galaxy M40 Update: सैमसंग गैलेक्सी एम40 को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। गैलेक्सी एम40 अपडेट के साथ यूज़र को क्यूआर स्कैनर, अलग से नाइट मोड और अगस्त 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिलेगा। Samsung ब्रांड के इस हैंडसेट को मिले लेटेस्ट अपडेट का सॉफ्टवेयर वर्जन M405FDDU1ASH1 है। गैलेक्सी एम40 को मिले अपडेट का फाइल साइज़ 366 एमबी है। अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो आप सेटिंग्स में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं।

कहा जा रहा है कि अपडेट को भारत में रह रहे Samsung Galaxy M40 (रिव्यू) यूज़र्स के लिए रोल आउट किया गया है। जैसा कि हमने आपको बताया सॉफ्टवेयर वर्जन नंबर M405FDDU1ASH1 है और अपडेट का फाइल साइज़ 366 एमबी है। ऐसे में हम आपको सलाह देंगे कि फोन को वाई-फाई से कनेक्ट करने और फोन को चार्ज पर लगाने के बाद ही अपडेट करें।

Samsung Galaxy M40 Update: सैमसंग गैलेक्सी एम40 को मिला अपडेट

चेंजलॉग से इस बात का संकेत मिला है कि गैलेक्सी एम40 को मिला लेटेस्ट अपडेट अलग से क्यूआर स्कैनर के साथ आ रहा है। अपडेट से कुल मिलाकर फोन की सिक्योरिटी में भी सुधार होगा, साथ ही अपडेट के साथ अगस्त 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच को भी रोल आउट किया गया है।

चेंजलॉग में इस बात का जिक्र नहीं है लेकिन SamMobile की रिपोर्ट में कहा गया है कि अपडेट के साथ कैमरा ऐप में अलग से नाइट मोड भी मिलेगा जो कम रोशनी में बेहतर तस्वीरें लेने में मदद करेगा। भारत में सैमसंग गैलेक्सी एम40 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये है। याद करा दें कि सैमसंग गैलेक्सी एम40 को इस साल जून में लॉन्च किया गया था। गैलेक्सी एम40 में फुल-एचडी+ इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले के साथ तीन रियर कैमरे दिए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.