Samsung Galaxy M40 को सस्ते में खरीदने का मौका

Samsung Galaxy M40: सैमसंग गैलेक्सी एम40 खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए काम की खबर है। Amazon और सैमसंग इंडिया की साइट पर सैमसंग गैलेक्सी एम40 नई कीमत के साथ लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2019 18:44 IST
ख़ास बातें
  • Samsung के इस फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी है
  • Galaxy M40 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
  • 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है सैमसंग गैलेक्सी एम40

Samsung Galaxy M40: सैमसंग गैलेक्सी एम40 को सस्ते में खरीदने का मौका

Samsung Galaxy M40: सैमसंग गैलेक्सी एम40 खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए काम की खबर है। इच्छुक ग्राहकों के पास Samsung ब्रांड के इस स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका है। ई-कॉमर्स साइट Amazon और सैमसंग इंडिया की साइट पर सैमसंग गैलेक्सी एम40 नई कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। इस बात की जानकारी तो फिलहाल नहीं मिल पाई है कि Galaxy M40 की कीमत स्थायी रूप से कम की गई है या फिर अस्थायी रूप से, लेकिन ग्राहकों के पास सैमसंग गैलेक्सी एम40 को 2,000 रुपये सस्ते में खरीदने का मौका है। आइए आपको इस विषय में जानकारी देते हैं कि अमेज़न और सैमसंग की आधिकारिक साइट पर Galaxy M40 को कितने रुपये में बेचा जा रहा है, साथ ही फोन के साथ मिलने वाले बैंकिंग ऑफर्स क्या हैं।
 

Samsung Galaxy M40 Price in India

सैमसंग गैलेक्सी एम40 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका है। जी हां, 19,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च हुआ यह वेरिएंट अभी आपको ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 17,999 रुपये में मिल जाएगा। इसका मतलब 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 5 प्रतिशत (1,500 रुपये तक) का इंस्टेंट डिस्काउंट भी है। HSBC कैशबैक कार्ड पर भी 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।
Advertisement

सिर्फ अमेज़न पर ही नहीं, सैमसंग इंडिया की साइट पर भी Galaxy M40 को 17,999 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। जैसा कि हमने आपको बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कीमत स्थायी रूप से कम की गई है या फिर अस्थायी रूप से।
 

Samsung Galaxy M40 Specifications

सैमसंग गैलेक्सी एम40 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित वनयूआई पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले पैनल कंपनी की स्क्रीन साउंड टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह हैंडसेट में ऑडियो वाइब्रेशन प्रोड्यूस करता है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 612 जीपीयू और 6 जीबी रैम दिया गया है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एम40 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 32 मेगापिक्सल का है। यह एआई सीन ऑप्टिमाइज़र और एफ/ 1.7 लेंस के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यह डेप्थ सेंसर भी है। तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, यह अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। फोन में 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, स्लो-मो और हाइपरलैप्स के लिए सपोर्ट है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी एम40 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। फोन के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Advertisement

सैमसंग के इस फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी है और यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की मोटाई 7.9 मिलीमीटर है और इसका वज़न 168 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.