Samsung galaxy M35 5G खरीदें Rs 10,500 तक सस्ता! Amazon सेल में धांसू ऑफर!

फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है जो 6000mAh की है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2025 20:02 IST
ख़ास बातें
  • सेल के दौरान कंपनी इस फोन पर 40% से भी ज्यादा की छूट दे रही है।
  • EMI के माध्यम से खरीदने का ऑप्शन भी दिया है जो 727 रुपये से शुरू होती है।
  • सेल में फोन को 10,500 रुपये तक सस्ता खरीदा जा सकता है।

Samsung galaxy m35 5g फोन में 6.6 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है।

Photo Credit: Samsung

अगर आप सैमसंग के फैन हैं और ब्रांड का कोई सस्ता और फीचर्स से भरपूर फोन खरीदना चाहते हैं तो यह टाइम सबसे बढ़िया है। Amazon सेल में Samsung के फोन भारी छूट के साथ खरीदे जा सकते हैं। ऐसा ही एक फोन है Samsung galaxy M35 5G जो इस वक्त भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इस फोन में आपको 6.6 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। जिस पर Corning Gorilla Glass Victus+ का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है जो 6000mAh की है। स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। Amazon सेल में फोन को भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं ऑफर की पूरी जानकारी। 
 

Samsung galaxy M35 5G Price Cut, Discount Offer Amazon

Samsung galaxy M35 5G को Amazon सेल में बेहद सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है। Amazon पर 1 मई से ग्रेट समर सेल शुरू हो रही है जिसके तहत इस फोन को 10,500 रुपये तक सस्ता खरीदा जा सकता है। कंपनी ने फोन का डिस्काउंट प्राइस लिस्ट कर दिया है। 

Samsung galaxy M35 5G का लिस्ट प्राइस यूं तो Rs 24,499 है। लेकिन सेल के दौरान कंपनी इस फोन पर 40% से भी ज्यादा की छूट दे रही है। फोन को सेल प्राइस के तहत लिस्ट किया गया है। Samsung galaxy M35 5G का सेल प्राइस Rs 13,999 है, जिसमें HDFC Bank ऑफर भी शामिल है। इसके अलावा कंपनी ने इसे EMI के माध्यम से खरीदने का ऑप्शन भी दिया है जो 727 रुपये से शुरू होती है। 
 

Samsung Galaxy M35 5G Specifications

Samsung Galaxy M35 5G में 6.6 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले दी है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। Galaxy M35 में इन हाउस Exynos 1380 SoC दिया गया है। इसमें 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह बैटरी दो दिनों तक चल सकती है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorilla Glass Victus+ protection on display
  • Excellent battery life
  • Long software support
  • Vapour cooling chamber
  • Bad
  • Bulky design
  • No headphone jack
  • Slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.