Samsung Galaxy M31 के प्रोसेसर और रैम के बारे में मिली जानकारी

Samsung के एक स्मार्टफोन को SM-M315F मॉडल नंबर के साथ Geekbench पर लिस्ट किया गया है। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy M31 है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2019 16:16 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी एम31 को 2 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है
  • एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर होगा Samsung Galaxy M31 में
  • स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम के साथ आ सकता है Samsung Galaxy M31

Samsung Galaxy M31 एंड्रॉयड 10 सॉफ्टवेयर से होगा लैस

Samsung SM-M315F नाम के एक स्मार्टफोन को गीकबेंच साइट पर लिस्ट किया गया है। माना जा रहा है कि यह Samsung Galaxy M31 स्मार्टफोन है। लिस्टिंग से सैमसंग के इस फोन के कई अहम स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हुआ है। Samsung ने अपनी गैलेक्सी एम सीरीज से इस साल ही पर्दा उठाया था और अब तक कई किफायती हैंडसेट लॉन्च भी किए जा चुके हैं। माना जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एम31 स्मार्टफोन इस साल फरवरी महीने में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy M30 का अपग्रेड होगा। गैलेक्सी एम30 हैंडसेट 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी और तीन रियर कैमरे के साथ आया था। गीकबेंच लिस्टिंग से फोन के प्रोसेसर, सॉफ्टवेयर और रैम के बारे में जानकारी मिली है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Samsung के एक स्मार्टफोन को SM-M315F मॉडल नंबर के साथ Geekbench पर लिस्ट किया गया है। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy M31 है। लिस्टिंग से पता चला है कि फोन एंड्रॉयड 10 सॉफ्टवेयर पर चलेगा। इसमें ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर है। गैलेक्सी एम31 को 2 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है। लॉन्च के वक्त और रैम वेरिएंट आना तय है। फोन को सिंगल कोर टेस्ट में  348 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,214 प्वाइंट मिले।

खबर है कि सैमसंग गैलेक्सी एम31 को डेवलप करने का काम अभी शुरू ही हुआ है। इसे अगले साल लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि यह फोन 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। एक पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फोन स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम के साथ आएगा। फिलहाल, साफ नहीं है कि कंपनी किस प्रोसेसर और कितने रैम को इस फोन का हिस्सा बनाएगी। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एम31 में तीन रियर कैमरे होंगे। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा।

याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी एम30 को इस साल ही एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और तीन रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. India Census 2027: शुरू हो रही जनगणना, ऑनलाइन फॉर्म से लेकर जरूरी तारीखों तक, यहां समझें सबकुछ
  2. iQOO 15 Apex की सेल शुरू, 6 हजार का डिस्काउंट, जानें फीचर्स और कीमत
  3. Realme 16 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला फोन
  4. PF में अपनी एग्जिट तारीख कैसे करें अपडेट, तभी निकाल पाएंगे पैसा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO 15 Apex की सेल शुरू, 6 हजार का डिस्काउंट, जानें फीचर्स और कीमत
  3. India Census 2027: शुरू हो रही जनगणना, ऑनलाइन फॉर्म से लेकर जरूरी तारीखों तक, यहां समझें सबकुछ
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगी 144Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिपेसट, जानें स्पेसिफिकेशंस
  5. PF में अपनी एग्जिट तारीख कैसे करें अपडेट, तभी निकाल पाएंगे पैसा
  6. Vivo V70 FE vs Poco X8 Pro Max vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  7. 9 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  8. तबाही की आहट, सौरमंडल में 11 हजार नए एस्टरॉयड मिले, साइज में 500 मीटर से भी बड़े!
  9. Xiaomi 17 Max होगा सीरीज का आखिरी मॉडल, 8000mAh बैटरी के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च
  10. IPL 2026 Live Streaming: SRH vs LSG, और RCB vs CSK का घमासान आज, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.