Amazon Prime Day 2019 Sale: सैमसंग गैलेक्सी एम30, वनप्लस 6टी और नोकिया 6.1 प्लस समेत कई फोन पर मिल रही है छूट

Amazon Prime Day 2019 Sale में कई ऑफर उपलब्ध हैं। लेकिन आपकी सुविधा के लिए हमने स्मार्टफोन पर मिल रहे चुनिंदा ऑफर्स की एक सूची तैयार की है जो आपको शॉपिंग करने में मदद करेगी।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 15 जुलाई 2019 10:17 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 6.1 प्लस को 11,999 रुपये (एमआरपी 18,499 रुपये) में बेचा जा रहा है
  • रियलमी यू1 को अमेज़न प्राइम डे सेल 2019 में 8,999 रुपये मे बेचा जा रहा है
  • रेडमी वाई3 को भी सस्ते में बेचा जा रहा है

Amazon Prime Day 2019 Sale 48 घंटों तक चलेगी

Amazon Prime Day 2019 Sale का आगाज़ हो गया है। यह सेल 48 घंटों तक चलेगी। दो दिनों तक चलने वाली अमेज़न प्राइम डेज़ 2019 सेल में मोबाइल फोन, एलईडी टीवी, हेडफोन्स, लैपटॉप, स्पीकर्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर छूट मिलेगी। सेल के लिए अमेज़न ने एचएफसी बैंक के साथ साझेदारी की है। इस बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट (सर्वाधिक 1,750 रुपये) मिलेगा। प्राइम डे 2019 सेल में आम डिस्काउंट के अलावा कई प्रोडक्ट लाइटनिंग डील में भी उपलब्ध होंगे। सेल 16 जुलाई की मध्यरात्रि को खत्म हो जाएगी।

अमेज़न प्राइम डे 2019 सेल सिर्फ अमेज़न प्राइम सब्सक्राइबर्स के लिए हैं। इस सेल का फायदा होने के लिए आपका प्राइम मेंबर होना अनिवार्य है। आप चाहें तो 999 रुपये का भुगतान करके एक साल के लिए अमेज़न प्राइम मेंबरशिप ले सकते हैं या मासिक प्लान 129 रुपये का है। एयरटेल, बीएसएनएल, वोडाफोन और आइडिया के चुनिंदा टैरिफ प्लान के साथ यह मुफ्त भी उपलब्ध है।
Advertisement

वैसे तो अमेज़न प्राइम डे सेल में कई ऑफर उपलब्ध हैं। लेकिन आपकी सुविधा के लिए हमने स्मार्टफोन पर मिल रहे चुनिंदा ऑफर्स की एक सूची तैयार की है जो आपको शॉपिंग करने में मदद करेगी।

Amazon Prime Day 2019 Sale in India- पहले दिन के बेस्ट ऑफर्स
Advertisement

Apple iPhone XR

अमेज़न प्राइम डे 2019 सेल में ऐप्पल के आईफोन Xआर (64 जीबी) को 49,999 रुपये (एमआरपी 76,900 रुपये) में बेचा जा रहा है। यह इस हैंडसेट की अब तक की सबसे सस्ती कीमत है। एक्सचेंज ऑफर में सर्वाधिक 10,400 रुपये की छूट मिल रही है। साथ में एचडीएफसी बैंक का कार्ड इस्तेमाल करके 10 प्रतिशत अतिरिक्त डिस्काउंट पाया जा सकता है। आईफोन Xआर के 128 जीबी वेरिएंट को 54,999 रुपये (एमआरपी 81,900 रुपये) में बेचा जा रहा है।
Advertisement

कीमत: 49,999 रुपये (एमआरपी 76,900 रुपये)
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एम30

अमेज़न प्राइम डे सेल में सैमसंग गैलेक्सी एम30 पर डिस्काउंट मिल रहा है। फोन को 13,990 रुपये (एमआरपी 16,490 रुपये) में बेचा जा रहा है। देखा जाए तो अमेज़न प्राइम सब्सक्राइबर्स को कंपनी 1,000 रुपये की छूट दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में सर्वाधिक 10,400 रुपये की छूट मिलेगी।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एम30 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है। गैलेक्सी एम30 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कीमत: 13,990 रुपये (एमआरपी 16,490 रुपये)

नोकिया 6.1 प्लस

अमेज़न प्राइम डे सेल में नोकिया 6.1 प्लस को 11,999 रुपये (एमआरपी 18,499 रुपये) में बेचा जा रहा है। पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 10,400 रुपये की छूट मिलेगी।

नोकिया 6.1 प्लस 5.8 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। इसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम का इस्तेमाल हुआ है।

कीमत: 11,999 रुपये (एमआरपी 18,499 रुपये)

वनप्लस 6टी (6 जीबी, 128 जीबी)

प्राइम डे सेल में वनप्लस 6टी के 6 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 26,999 रुपये (एमआरपी 37,999 रुपये) में बेचा जा रहा है। पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर आपको 10,400 रुपये की छूट मिलेगी।

वनप्लस 6टी में 6.41 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। फोन में दो रियर कैमरे हैं। यह 16 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर्स से लैस है। इसमें स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं।

कीमत: 26,999 रुपये (एमआरपी 37,999 रुपये)

रियलमी यू1

रियलमी यू1 को अमेज़न प्राइम डे सेल 2019 में 8,999 रुपये मे बेचा जा रहा है। फोन को भारत में बीते साल 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन कीमत में कटौती के बाद इसका दाम 9,999 रुपये हो गया था।

अमेज़न पर पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 8,050 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा। रियलमी यू1 6.3 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आने वाला एक बजट स्मार्टफोन है। इसमें 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के साथ आता है।

कीमतः 8,999 रुपये (एमआरपी 12,999 रुपये)

शाओमी मी ए2

शाओमी के शाओमी मी ए2 (4 जीबी, 64 जीबी) को 9,999 रुपये में बेचा जा रहा है। मी ए2 हैंडसेट 5.99 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ आता है। शाओमी मी ए2, कंपनी का दूसरा एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है।

कीमतः 9,999 रुपये (एमआरपी 17,499 रुपये)

रेडमी वाई3

अमेज़न प्राइम डे सेल में रेडमी वाई3 को भी सस्ते में बेचा जा रहा है। शाओमी के इस बजट स्मार्टफोन को सीमित समय के लिए 8,999 रुपये (एमआरपी 11,999 रुपये) में बेचा जा रहा है। पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर सर्वाधिक 8,050 रुपये की छूट मिलेगी। रेडमी वाई3 स्मार्टफोन 6.26 इंच के एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है। इसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल है। आप एचडीएफसी बैंक का डेबिट या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करके 10 प्रतिशत अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकते हैं।

कीमत: 8,999 रुपये (एमआरपी 11,999 रुपये)

हॉनर वाई9 (2019)

प्राइम डे सेल में हुवावे वाई9 (2019) को 11,990 रुपये में बेचा जा रहा है। स्मार्टफोन 6.5 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। इसका रिजॉल्यूशन 2340x1080 पिक्सल है। हॉनर वाई9 (2019) में कुल चार कैमरे हैं। यह किरिन 710 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस है।

कीमत: 11,990 रुपये (एमआरपी 18,990 रुपये)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Prime Day 2019, Prime Day

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. इस दिवाली लेना चाहते हैं बिग-स्क्रीन का मजा? BenQ के CEO ने बताया इस कीमत पर मिलेगा एक अच्छा Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.