Samsung Galaxy M21 के स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स लॉन्च से पहले लीक

दावा है कि Samsung Galaxy M21 में Samsung Galaxy M31 वाला ही फ्रंट पैनल डिज़ाइन होगा।

विज्ञापन
Darab Mansoor Ali, अपडेटेड: 16 मार्च 2020 20:15 IST
ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा सैमसंग गैलेक्सी एम21 में
  • Samsung Galaxy M21 को इस हफ्ते ही किया जाएगा लॉन्च
  • सैमसंग गैलेक्सी एम21 में सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा

Samsung Galaxy M21 होगा 6,000 एमएएच बैटरी से लैस

Samsung Galaxy M21 को पहले 16 मार्च को लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी। लेकिन अब यह बुधवार यानी 18 मार्च को पेश किया जाएगा। यह जानकारी Samsung ने गैजेट्स 360 को आधिकारिक तौर पर दी है। लॉन्च से पहले सैमसंग गैलेक्सी एम21 के स्पेसिफिकेशन और प्रेस रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) इंटरनेट पर लीक हो गई हैं। गौर करने वाली बात है कि सैमसंग ने पहले ही इस हैंडसेट में 48 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप,  6,000 एमएएच बैटरी और सुपर एमोलेड डिस्प्ले होने की पुष्टि की थी। इसके अलावा एक रेंडर भी साझा किया गया था। ऐसे में लीक हुई रिपोर्ट में बहुत कुछ नया नहीं है।

YTechB वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy M21 में Samsung Galaxy M31 वाला ही फ्रंट पैनल डिज़ाइन होगा। गैलेक्सी एम21 का सुपर एमोलेड डिस्प्ले 6.4 इंच और 1080x2340 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला हो सकता है।
 

रिपोर्ट में बताया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एम21 में पिछले हिस्से पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस होगा। Samsung ने भी पहले ही ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे की पुष्टि की थी। फोन 20 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे और इनफिनिटी यू डिस्प्ले के साथ आएगा।

सैमसंग गैलेक्सी एम21 में सैमसंग का ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर, माली जी72 जीपीयू और 4 जीबी/ 6 जीबी रैम होंगे। चर्चा है कि फोन की स्टोरेज के भी दो विकल्प होंगे- 64 जीबी और 128 जीबी। सॉफ्टवेयर की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एम21 एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 के साथ आएगा। हमारा सामना इन स्पेसिफिकेशन्स से सैमसंग गैलेक्सी एम21 की गीकबेंच लिस्टिंग में भी हुआ था।
Advertisement

सैमसंग ने पहले ही बताया है कि यह फोन 6,000 एमएएच बैटरी से लैस होगा जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। रिपोर्ट में इस फोन के तीन कलर वेरिएंट लाए जाने की जानकारी दी गई है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Very good battery life
  • Decent performance
  • Bad
  • Spammy notifications
  • Below-average camera performance
  • Charging takes a long time
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.