Samsung Galaxy M21 में दमदार 6,000mAh बैटरी होने का दावा, और भी जानकारी लीक

Samsung Galaxy M21 स्मार्टफोन गैलेक्सी एम30एस में शामिल फीचर्स के साथ आ सकता है। याद दिला दें कि Galaxy M30s को सितंबर 2019 में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 5 मार्च 2020 12:13 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M21 में ट्रिपल रियर कैमरा भी शामिल हो सकता है
  • फोन में फीचर्स काफी हद तक गैलेक्सी एम30एस से मेल खा सकते हैं
  • सैमसंग गैलेक्सी एम21 में एक्सिनॉस 9611 चिपसेट शामिल होने का भी दावा है

Samsung Galaxy M21 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है

Samsung Galaxy M21 हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग पर देका गया था और अब लगभग एक महीने बाद फोन वापस सुर्खियों में है। इस बार एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आगामी सैमसंग फोन पिछले गैलेक्सी एम-सीरीज़ स्मार्टफोन में शामिल फीचर्स के साथ आएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण कोरियाई टेक्नोलॉजी दिग्गज सैमसंग गैलेक्सी एम01 और गैलेक्सी एम01एस स्मार्टफोन पर भी काम कर रही है और आने वाले महीनों में इनके लॉन्च होने की भी उम्मीद की जा सकती है। हालांकि सैमसंग ने ऊपर बताए दोनों में से किसी भी स्मार्टफोन के लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

टिपस्टर ईशान अग्रवाल ने 91Mobiles के साथ मिलकर एक लीक साझा किया है, जिसके मुताबिक, Samsung Galaxy M21 स्मार्टफोन गैलेक्सी एम30एस में शामिल फीचर्स के साथ आ सकता है। याद दिला दें कि Galaxy M30s को सितंबर 2019 में लॉन्च किया गया था। इस फोन में 6.4 इंच के फुल-एचडी+ एमओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें एक वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच है। फोन में 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, एक्सिनॉस 9611 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित वन यूआई और 6000 एमएएच क्षमता की बैटरी भी शामिल है। गैलेक्सी एम30एस के मुख्य रूप से दो वेरिएंट आते हैं, जिनमें 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट शामिल हैं।

एक हालिया गीकबेंच लिस्टिंग में Samsung Galaxy M21 को एंड्रॉयड 10 और 4 जीबी रैम के साथ लिस्टेड देखा गया था। इसके अलावा लिस्टिंग में अन्य स्पेसिफिकेशन नई रिपोर्ट से मेल खाती है।

इतना ही नहीं, अफवाह है कि सैमसंग Galaxy M01 और Galaxy M01s पर भी काम चल रहा है, लेकिन फिलहाल इनकी अधिकांश स्पेसिफिकेशन अभी भी अज्ञात हैं। सैमसंग ने पिछले साल जनवरी के अंत में गैलेक्सी एम-सीरीज़ को गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 के साथ पेश किया था। इसके बाद इस सीरीज़ में कई फोन लॉन्च कर दिए गए हैं और आने वाले समय में कुछ नए मॉडल भी जोड़े जाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.